फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   चने के छिलके कट्टो के नीचे छिपाए गए 40 कट्टों में 776 किलो डोडा पोस्त बरामद

चने के छिलके कट्टो के नीचे छिपाए गए 40 कट्टों में 776 किलो डोडा पोस्त बरामद

Thu, 02 Nov 2017 11:31 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
चने के छिलके कट्टो के नीचे छिपाए गए 40 कट्टों में 776 किलो डोडा पोस्त बरामद
चने के छिलके के कट्टों के नीचे छिपाए गए 40 कट्टों में 776 किलो डोडा पोस्त बरामद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीआईए-टू ने वीरवार सुबह करीब 3 बजे अंतरराज्यीय नशा तस्कर रैकेट का पर्दाफाश कर 40 कट्टों में 776 किलो डोडा पोस्त (कच्ची अवस्था में चूरापोस्त) बरामद किया है। आरोपियों ने 330 चने के छिलके के कट्टों के नीचे चूरापोस्त छिपाया हुआ था। आरोपी मध्य प्रदेश से नशे की खेप खरीद कर इस्माईलाबाद के नजदीक गांव कुम्हार माजरा ले जा रहे थे। सीआईए पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को काबू किया है जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय से पांच दिन का रिमांड हासिल किया है।
एसपी सुमेतर प्रताप सिंह ने बताया कि सीआईए-टू के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सत्यवान की अगुवाई में एएसआई हवा सिंह, बलवान सिंह, राजेंद्र सिंह, हंड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, लखविंद्र सिंह, सिपाही प्रदीप कुमार व मनोज कुमार की टीम जींद बाईपास कैथल पर मौजूद थी। जींद की तरफ से आए कैंटर के चालक ने सामने पुलिस नाका देखकर 20-25 कदम पहले ही गाड़ी रोक दी गई। कडंक्टर व चालक खिड़की खोलकर और कैंटर में सवार युवकों ने फरार होने का प्रयास किया गया। पुलिस ने कैंटर चालक जीता व पाला राम दोनों निवासी रतनहेड़ी व कैंटर मालिक अमरेंद्र उर्फ गगनदीप उर्फ जग्गु निवासी अराई माजरा जिला पटियाला को काबू कर लिया। जबकि प्रगट सिंह निवासी कुम्हार माजरा जिला कुरुक्षेत्र अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन

कैंटर में मादक पदार्थ लदा होने के संदेह में पुलिस ने डीएसपी तरूण सैनी के पहुंचने पर तलाशी ली। इस कैंटर पर बंधे रस्से व तिरपाल हटाकर चना छिलके की 330 बोरियों के नीचे छिपाए गए 40 प्लास्टिक कट्टों से कुल 776 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। थाना शहर में मामला दर्ज कर मौके पर पहुंचे सीआईए-टू के एएसआई रामबीर ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने कबूला कि एमपी से खरीदी गई नशे की खेप कुम्हार माजरा में प्रगट सिंह के पास पहुंचानी थी। जहां एमपी से लगभग 1500 रुपये किलो की दर से खरीदा गया नशा आगे करीब 3 हजार रुपये किलो के दाम अनुसार लगभग सवा 23 लाख रुपये में बेचा जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीआईए-2 पुलिस ने सुबह तीन बजे जींद रोड से पकड़ा कैंटर
मध्य प्रदेश के डोडा पोस्त खरीदकर इस्माईलाबाद के कुम्हार माजरा ले जा रहे थे आरोपी
पुलिस ने तीनों आरोपियों को पांच दिन का रिमांड हासिल किया
फोटो नंबर- 20
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed