{"_id":"598618134f1c1bd7058b45d7","slug":"81501960211-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदलकर एक लाख 6 हजार रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम बदलकर एक लाख 6 हजार रुपये की धोखाधड़ी
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए पैसे
कैथल। एटीएम कार्ड बदलकर एक लाख 6 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। राजौंद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। राजौंद निवासी चंद्रभान ने बताया कि 31 जुलाई को किसी ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। आरोपी ने एटीएम मशीन असंध से पांच ट्रांजेक्शन में 40 हजार 23 रुपये निकाल लिए। इसके बाद 40 हजार रुपये एक बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद आरोपी नेे रेलवे रोड जींद स्थित एक एटीएम से एक अगस्त को तीन ट्रांजेक्शन के माध्यम से 26 हजार रुपये निकलवा लिए। चन्द्रभान ने राजौंद पुलिस ने गुहार लगाई है के आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसके पैसे दिलवाएं जाए। एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि चन्द्र भान की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।