फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने की पुलिस को दी शिकायत

सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने की पुलिस को दी शिकायत

Mon, 26 Nov 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने की पुलिस को दी शिकायत
जोगिंद्र ग्योंग ने सोशल मीडिया पर सोनू ढांडा के परिवार को दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

- सस्ते रेट पर सोना देने का मामला, ढांडा के भाई ने एसपी को दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जोगिंद्र सिंह ग्योंग (सुरेंद्र ग्योंग का भाई) द्वारा सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने के बाद गांव कुलतारण निवासी सोनू ढांडा के भाई सुरेंद्र कुमार ने एसपी को शिकायत दी है।
सुरेंद्र ने शिकायत में बताया कि उसे व उसके परिवार को जोगिंद्र सिंह ग्योंग सहित 13 लोगों से जान का खतरा है। जोगिंद्र ग्योंग एक गैंगस्टर है और पुलिस को उसकी कई मामलों में तलाश भी है। जोगिंद्र ग्योंग ने गत 19 नवंबर को अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट डाली थी, जिसमें उसने मेरे भाई सोनू ढांडा को चेतावनी देते हुए पूरे परिवार से हाथ धोने की बात कही। सुरेंद्र कुमार का कहना है कि मेरे परिवार का सोनू के साथ कोई रिश्ता नहीं है और उन्होंने पहले ही सोनू को बेदखल कर रखा है। उसका भाई सोनू ढांडा का पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है। अब आरोपियों ने जोगिंद्र ग्योंग के साथ मिलकर उनका जीना दूभर किया हुआ है। आरोपी आए दिन उस पर व उसके परिवार के सदस्यों पर झूठे मुकदमे दर्ज करवा रहे हैं और जोगिंद्र ग्योंग के साथ मिलकर उसके परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहे हैं। गौरतलब है कि सुरेंद्र कुमार ने जोगिंद्र के अलावा जिन 12 लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है कि उन लोगों ने सोनू ढांडा व उसके परिवार के सदस्यों पर सस्ता सोना देने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया हुआ है।
विज्ञापन

बयान दर्ज करवाने क्योड़क चौकी पहुंचे गांव के लोग : सुरेंद्र कुमार की शिकायत पर जांच के लिए एवं आरोपियों के बयान दर्ज करने के लिए क्योड़क चौकी इंचार्ज द्वारा उन सभी 12 आरोपियों को थाने बुलाया गया था। ये सभी लोग भारतीय किसान यूनियन नेता सुखपाल सिंह के नेतृत्व में रविवार को थाने पहुंचे और अपने बयान दर्ज करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई से बचने के लिए दे रहे हैं झूठी शिकायत : सुखपाल
भाकियू नेता सुखपाल सिंह ने कहा कि सोनू ढांडा व उसके परिवार के सदस्यों ने जिले सहित हरियाणा भर से सैकड़ों लोगों से करोड़ रुपये एकत्रित किए हैं। आरोपियों ने लोगों को झांसा दिया था कि वह उन्हें सस्ते रेट पर सोना उपलब्ध करवा देंगे। लेकिन आरोपियों ने न तो उन्हें सोना दिया और न ही पैसे। अब जब लोग अपना पैसा मांग रहे हैं और पुलिस को शिकायत दे रहे हैं तो आरोपी उनके खिलाफ पुलिस को झूठी शिकायत दे रहे हैं। सुखपाल का कहना है कि उनका व उनके साथ गांव कुलतारण के लोग हैं, उनका जोगिंद्र ग्योंग के साथ कोई लेना-देना नहीं है और न ही वे कभी उनसे मिले हैं। जोगिंद्र ने सोनू या उसके परिवार को धमकी दी है, इस बारे में हम नहीं जानते।

मामले की कर रहे हैं जांच : एसपी
एसपी वसीम अकरम ने कहा कि गांव कुलतारण निवासी सुरेंद्र कुमार ने जोगिंद्र ग्योंग सहित अन्य कई लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने शिकायत दी है। यह धमकी फेसबुक पर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed