{"_id":"5bf456e4bdec22694f462181","slug":"71542739684-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
हत्या के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार
- गांव पबनावा में दो दिन पहले हुई थी युवक विपिन की हत्या
कैथल। गांव पबनावा में विपिन की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से चाकू व सोटा लकड़ी बरामद कर ली है। एसएचओ ढांड सब इंस्पेक्टर शिवकुमार ने बताया कि उनकी टीम द्वारा गांव पबनावा में दबिश देते हुए आरोपी विकाश कुमार (19 वर्ष) व जसबीर कुमार उर्फ विपुल (20 वर्ष) दोनों निवासी पबनावा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी विकाश के कब्जे से एक चाकू और विपुल के कब्जे से लकड़ी सोटा बरामद किया गया है। उन्होंने बताया बलबीर निवासी पबनावा के बयान पर 18 नवंबर को दर्ज मामले अनुसार उपरोक्त दोनों ने 17 नवंबर की रात उसके पुत्र विपिन का रास्ता घेरते हुए उस पर हमला कर दिया, जिसकी पीजीआई चंड़ीगढ़ में मौत हो गई। व्यापक पूछताछ के बाद दोनों आरोपी मंगलवार को अदालत में पेश कर दिए गए, जहां से दोनों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।