{"_id":"59b031a74f1c1bef7f8b469c","slug":"71504719271-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ी गई शराब को छोडने के लिए 90 हजार रुपये लिए..ठेकेदार ने पुलिस को दी शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पकड़ी गई शराब को छोडने के लिए 90 हजार रुपये लिए..ठेकेदार ने पुलिस को दी शिकायत
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पकड़ी गई शराब छोड़ने के लिए 90 हजार ली रिश्वत, ठेकेदार ने पुलिस को दी शिकायत
- एसपी ने प्रारंभिक जांच करवाई, ठेकेदार की शिकायत पर राजौंद थाने में चौकी प्रभारी व थाना एसए के खिलाफ दर्ज किया भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शराब पकड़कर उसे छोड़ने के लिए 90 हजार रुपये लेने के आरोप में एसपी के आदेश पर थाना राजौंद में इसी थाने के सिक्योरिटी एजेंट (एसए) व राजौंद थाना अंतर्गत आने वाली चौकी के प्रभारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। कैथल एसपी की भ्रष्टाचार की शिकायत पर यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
गांव किठाना में शराब के ठेकेदार सज्जन सिंह ने बताया कि उसका गांव किठाना में शराब का ठेका है। जहां 2 सितंबर की सुबह राजौंद थाने का एसए मेहताब सिंह व किठाना चौकी प्रभारी बीरभान सिंह पुलिस बल के साथ आए और थाने के बाहर खड़ी उसकी गाड़ी में रखी गई शराब की करीब 100 पेटियां (1200 बोतलें) पुलिस कब्जे में ले ली। वे उसे अवैध शराब बता रहे थे। जबकि वह उसके स्टॉक में थी। इस शराब को छोड़ने की एवज में दोनों ने उससे 90 हजार रुपये की रिश्वत ले ली। इसके बाद उसकी शराब छोड़ दी गई। सज्जन सिंह ने बताया कि उसने इस मामले की शिकायत एसपी सुमेर प्रताप सिंह को दी। उन्होंने शिकायत की जांच करवाई। जिसमें उसकी शिकायत सही पाए जाने पर अब केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
एसपी के आदेशानुसार राजौंद थाने में इसी थाने के एसए मेहताब सिंह व किठाना चौकी प्रभारी एसएसआई बीरभान के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ राजौंद रामकिशन ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
दूसरी ओर रिश्वत की शिकायत मिलने पर पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज करने को पुलिस की बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। पूर्व में भी एसपी सुमेर प्रताप सिंह द्वारा पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई की गई हैं। यह भी बताया जा रहा है कि जिस शराब के मामले में रिश्वत लेकर छोड़ने की शिकायत मिली है उसके लिए परमिट नहीं था। लेकिन ठेकेदार इसे अपने स्टॉक का हिस्सा बता रहा है। अब यह भी जांच में ही पता चलेगा कि शराब वैध थी या अवैध।