{"_id":"5c12a60842c7925ce21a9a32","slug":"61544726024-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवाही देने के लिए आई महिला के साथ मारपीट के आरोप में केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गवाही देने के लिए आई महिला के साथ मारपीट के आरोप में केस दर्ज
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गवाही देने आई महिला के साथ मारपीट के आरोप में केस दर्ज
कैथल। कोर्ट परिसर में गवाही देने आई एक महिला के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक गांव की महिला ने बताया कि 4 दिसंबर को वह दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व एससी एसटी एक्ट के तहत कोर्ट में गवाही देने आई थी। कोर्ट से जब गवाही देकर अपने वकील के चेंबर में जा रही थी तो कोर्ट की पहली मंजिल वाले पुल पर पहले से ही दोनों आरोपी घात लगाये बैठे थे। वह उसको मारने की नीयत से आगे आये और जाति सूचक शब्द कहते हुए कहा कि तू हमारे खिलाफ गवाही देकर आई है, तुझे आज जान से मार देंगे। वह भाग कर नीचे आ गई। तब दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। जब वहां पर लोग एकत्रित हुए तो उसको जान से मारने की धमकी देकर चले गए। डीएसपी तरुण सैनी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।