फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नकदी हड़पने के मामले में वांछित भगौडा गिरफ्तार

नकदी हड़पने के मामले में वांछित भगौडा गिरफ्तार

Fri, 23 Nov 2018 12:30 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
नकदी हड़पने के मामले में वांछित भगौडा गिरफ्तार
नकदी हड़पने के मामले में वांछित भगौड़ा गिरफ्तार
विज्ञापन

कैथल। आम जनता को आपराधिक षडयंत्र के तहत शिक्षा समिति के नाम पर विश्वास में लेकर धोखाधड़ी पूर्वक नकदी ठगने के मामले में वांछित उद्धघोषित अपराधी को सीआईए-1 पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रथम के सहायक उपनिरीक्षक बलराज सिंह की टीम द्वारा आरोपी रोशन लाल निवासी ज्योतिसर जिला कुरुक्षेत्र को थाना सिविल लाईन में दर्ज वर्ष 2016 के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सीआईए-1 पुलिस के तत्कालीन सबइंस्पेक्टर रामचंद्र के ब्यान पर 9 जनवरी 2016 को दर्ज अभियोग अनुसार उपरोक्त आरोपी व उसके अन्य साथियों द्वारा स्वर्ण संगम शिक्षा संस्थान सै. 17 कुरुक्षेत्र के नाम से समिती बनाकर करनाल रोड़ पर कार्यालय खोला गया। उनके द्वारा नागरिकों को विश्वास में लेकर कंप्यूटर एजूकेशन, टेलरिंग, ब्यूटी पार्लर आदी की ट्रेनिंग देने के बाद में नौकरी लगवाने के नाम पर जालसाजी से नकदी हड़पी गई, जिसकी उनको कोई रसीद नहीं दी गई थी। आरोपियों द्वारा ट्रस्ट के नाम पर जाली प्रोस्पेक्टस छपवाए गये, जिन पर संस्थान का बोगस चित्र छपा हुआ था, जिसे वे 1500 रुपये में बेच रहे थे। मामले में आरोपी रोशन को माननीय न्यायालय द्वारा पीओ करार दिया जा चुका था, जिसके खिलाफ एएसआई बलराज सिंह के ब्यान पर थाना सिविल लाईन में भादसं की धारा 174ए तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed