{"_id":"5b6895e84f1c1bab7d8b6ba0","slug":"61533580776-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के टायर एवं बैट्री चुराए, ट्रक को खेतों में सुनसान जगह छोड़कर हुए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक के टायर एवं बैट्री चुराए, ट्रक को खेतों में सुनसान जगह छोड़कर हुए फरार
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक के टायर एवं बैट्री चुराए, ट्रक को खेतों में सुनसान जगह छोड़कर हुए फरार
फोटो नंबर-36
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। अज्ञात चोरों द्वारा रविवार रात के समय एक ट्रक चुराकर उसके टायर तथा अन्य सामान निकालकर लावारिस हालत में चंदलाना खेतों में सड़क के बीचोबीच छोड़कर चले गए। ग्रामीणों ने अगली सुबह जब ट्रक को सड़क के बीच जैक तथा ईंटों पर खड़ा हुआ देखा तो उन्हें चोरी के अंदेशा हुआ। जिसकी सूचना ढांड पुलिस तथा ट्रक यूनियन वालों को दी। पुलिस सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में लग गई। पुलिस को दी शिकयत में ट्रक के चालक फरल निवासी बलबीर सिंह पुत्र चूहड़ सिंह ने कहा कि हर रोज की तरह अपने ट्रक को विस्तार अनाज मंडी ढांड में सांय के समय खड़ा करके चला गया। जिसको रात के समय अज्ञात चोर चुरा कर ले गए। उसमें से 8 टायर तथा एक बैट्री चुरा कर ले गए। चुराए गए सामान की कीमत लगभग ढेड लाख बताई गई है। ढांड थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक चालक बलबीर सिंह फरल निवासी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस गहनता से जांच कर रही है।