फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   टिंबर मार्केट में शटर बंद करके दुकानदार को बंधक बनाकर नकदी सहित हजारों रुपये के सामान की लूट

टिंबर मार्केट में शटर बंद करके दुकानदार को बंधक बनाकर नकदी सहित हजारों रुपये के सामान की लूट

Tue, 05 Feb 2019 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
टिंबर मार्केट में शटर बंद करके दुकानदार को बंधक बनाकर नकदी सहित हजारों रुपये के सामान की लूट
टिंबर मार्केट में शटर बंद करके दुकानदार को बंधक बनाकर नकदी सहित सामान लूटा
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई लुटेरों की तस्वीरें, पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू की
फोटो संख्या-51 व 52
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर में छीना-झपटी व लूटमारी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। रविवार शाम टिंबर मार्केट में तीन युवकों ने एक दुकानदार को बंधक बनाकर उससे नकदी सहित हजारों रुपये का सामान लूट लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। लुटेरों के दुकान में घुसने व बाहर जाते हुए की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई हैं। जिसके आधार पर पुलिस युवकों की तलाश कर रही है।
व्यापारी संजय बंसल पुत्र बनारसी दास बंसल निवासी गांधी नगर ढांड रोड कैथल ने बताया कि वह रविवार रात करीब 7 बजकर 58 मिनट पर दुकान में बैठा था। जहां 2 युवक जो कंबल ओढ़े हुए थे, सामान खरीदने के बहाने से उसकी दुकान पर आए और आते ही उन्होंने उसकी दुकान की लाइट बंद कर दी। साथ ही शटर भी नीचे कर दिया। इसके बाद उन्होंने उससे मारपीट की और उसकी जेब से मेरा पर्स, जिसमें करीब 6 हजार रुपये थे, 4 चांदी के सिक्के, आधार कार्ड, डीएल, मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। वे मुंह पर कपड़ा भी बांधे हुए थे। उनके दुकान में आने व वारदात के बाद जाते हुए की फोटो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। जिसकी पूरी जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

उधर, एसएचओ सिटी राजकुमार के मोबाइल पर बात करने पर बताया कि पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जैसे ही उनकी शिनाख्त होगी, उन्हें काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed