फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   हत्या का प्रयास करने के आरोपी को काबू किया

हत्या का प्रयास करने के आरोपी को काबू किया

Sun, 26 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
हत्या का प्रयास करने के आरोपी को काबू किया
हत्या का प्रयास करने के आरोपी को काबू किया
विज्ञापन

कैथल। सीआईए-2 पुलिस ने एक युवक को हत्या का प्रयास करने के मामले में काबू किया है। वारदात में लिप्त 11 अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
एसपी आस्था मोदी ने बताया कि सीआईए-टू के सहायक उपनिरीक्षक रमेश कुमार द्वारा करीब 19 वर्षीय आरोपी अजय निवासी चौधरीवास जिला हिसार को हत्या का प्रयास सहित शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में सीआईए पुलिस ने काबू किया है। इससे पूर्व गिरफ्तार किए जा चुके आरोपी रफीक निवासी गोरछी से पूछताछ के दौरान आरोपी अजय के वारदात में लिप्त होने का खुलासा हुआ था।

बता दें कि सेरधा निवासी बसाऊ राम की बयान पर दर्ज मामले अनुसार 27 जून को जब वे ठेका पर ली हुई जमीन पर धान रोपाई के लिए गये हुए थे, जहां खेत में उसका मामा भी मौजूद था। दोपहर के समय कुछ अन्य व्यक्तियों के साथ हथियारों सहित गाड़ियों व बाइक पर सवार होकर आए उपरोक्त दोनों आरोपियों द्वारा खेत में मौजूद शिकायतकर्ता के मामा प्रेम सिंह निवासी सौंगरी की छाती में अवैध पिस्तौल से गोली मारी। बसाऊ के बयान के अनुसार उसके भाई बलकार ने गांव के ही कृष्ण कुमार की जमीन 3 वर्ष के लिए ठेका पर ली है, तथा जमीन के पड़ोसी छतरपाल आदि सांझी खेवट की जमीन को ठेका कारण रंजिश रखते थे। उपरोक्त मामले में अब तक 12 आरोपी काबू किए जा चुके है, जिनसे वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल तथा कई मोबाइल फोन व अन्य हथियार बरामद किए जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed