फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   13 ग्राम स्मैक सहित एक काबू

13 ग्राम स्मैक सहित एक काबू

Sun, 30 Dec 2018 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
13 ग्राम स्मैक सहित एक काबू
13 ग्राम स्मैक सहित एक काबू
विज्ञापन

फोटो नंबर-01
कैथल। पुलिस ने 13 ग्राम ड्राई स्मैक सहित एक को काबू किया है। आरोपी इससे पहले शराब व चूरापोस्त तस्करी के दो मामलों में अदालत द्वारा सजायाब किया जा चुका है। जो हाल एनडीपीएस मामले में उच्च न्यायालय से जमानत हासिल किए हुए था। शनिवार को आरोपी न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

एसपी वसीम अकरम ने बताया कि नशा तस्करी निरोधक टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक बलराज सिंह, जोगिंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, हेड कांस्टेबल राज सिंह, एचसी राजेश कुमार व हवलदार शुभकर्ण की टीम शाम के समय सरकारी गाड़ी पर गश्त दौरान मानस, बाबा लदाना, अटैला, लैंडरकीमा होते हुए खरकां से रामथली की तरफ जा रही थी। पुलिस टीम को देखकर गांव खरकां स्थित माता गुजरी प्रतिमा के पास खड़े एक संदिग्ध बुजुर्ग ने जब प्रतिमा की आड़ में बैठकर छिपने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस की तेज नजर से नहीं बच सका। संदिग्ध की पहचान 61 वर्षीय सतनाम सिंह उर्फ सत्ता निवासी डेरा खरकां के रूप में हुई। थाना गुहला में मामला दर्ज कर आरोपी को मौका पर पहुंचे गुहला पुलिस के सब इंस्पेक्टर कंवर सिंह द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed