फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सेना में नौकरी के लिए दिए थे 5 लाख रुपये, ना नौकरी मिली, ना रुपये वापिस मिले

सेना में नौकरी के लिए दिए थे 5 लाख रुपये, ना नौकरी मिली, ना रुपये वापिस मिले

Thu, 20 Dec 2018 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
सेना में नौकरी के लिए दिए थे 5 लाख रुपये, ना नौकरी मिली, ना रुपये वापिस मिले
सेना में नौकरी के लिए दिए थे 5 लाख रुपये, न नौकरी मिली न रुपये मिले, युवक ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या की
विज्ञापन

फोटो नंबर -25
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। किच्छाना में अपनी बुआ के पास रह रहे एक युवक ने सेना में नौकरी के लिए 5 लाख रुपये देने के बावजूद नौकरी न मिलने पर परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल कर मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर रुपये लेने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिसार के गांव बालक निवासी मृतक के चाचा धर्मवीर ने बताया कि उसके भाई का लड़का सुशील बचपन से अपनी बुआ के यहां गांव किच्छाना कैथल में रह रहा था। कई बार आर्मी की भर्तियों में जाता था। लेकिन फिजिकल टेस्ट व लिखित परीक्षा में पास होने पर भी बात लेन-देन पर अड़ जाती थी। इसलिए गत माह में अंबाला में हुई आर्मी जीडी की भर्ती में शामिल हुआ था। जैसे-तैसे पैसों का जुगाड़ कर पांच लाख रुपये राजेश नामक युवक को दिए थे। जो अंबाला कैंट आर्मी में बतौर स्वीपर के पद पर कार्यरत है। लेकिन उसे नौकरी नहीं मिली। उसने राजेश से पैसे वापस मांगे तो उसने लौटाने से इंकार कर दिया जिस कारण उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया और आत्महत्या कर ली। उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

परिवार में छाया मातम- मृतक के चाचा ने बताया कि पारिवारिक स्थिति कमजोर होने के कारण आस-पास से पैसे उधार लेकर दिए थे। परिवार में मातम छाया हुआ है। परिजनों ने बताया कि यह सबसे बड़ा बेटा था। उसको एक छोटा भाई व एक बहन है। परिजनों ने मांग करते हुए कहा कि आरोपी के साथ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed