{"_id":"5bf1a371bdec2269a77176bc","slug":"41542562673-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद में दुष्यंत चौटाला की रैली से लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जींद में दुष्यंत चौटाला की रैली से लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैली से लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत
कई नेता पहुंचे गांव में अंतिम संस्कार में
फोटो संख्या-27
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जींद में आयोजित दुष्यंत चौटाला की रैली से लौट रहे व्यक्ति की गांव तारागढ़ के निकट सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने मामले में जांच आरंभ कर दी है। वहीं मृतक के अंतिम संस्कार में बलवान कोटड़ा सहित कई नेता पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दीं।
गांव दिल्लोंवाली निवासी करीब 40 वर्षीय जयपाल सिंह जींद में दुष्यंत चौटाला की रैली में गया था। जहां से वापस आते समय गांव तारागढ़ के निकट उनकी बाइक को अज्ञात कैंटर चालक ने टक्कर मार दी। इसमें उसके चाचा कुलदीप घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
उधर, जयपाल की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। कई नेताओं बलवान कोटड़ा, बलराज नौच, प्रेम ग्योंग, कुलदीप गढ़ी, प्रेम मलिक जाखौली, रत्न सिंह चंदाना, सतबीर मलिक सहित कई नेता पहले जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के समय पहुंचे और बाद में गांव में अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। मृतक जयपाल अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गया है। वह गांव में ही खेती-बाड़ी करता था।
विज्ञापन
दूसरे हादसे में गांव सौंगल निवासी रघबीर सिंह ने चीका पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 16 नवंबर को वह गुलाब सिंह के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में पराली भरकर गांव हरिगढ़ किंगन में गए थे। 17 नवंबर को वह अपनी पराली उतारकर वापस गांव सौंगल आ रहे थे। पीड़ल के पास पहुंचे तो गुलाब सिंह बीड़ी लेने के लिए ट्रैक्टर को रोककर दुकान पर चला गया। बीड़ी लेकर जब गुलाब सिंह वापस आ रहा था तो कार ड्राइवर ने अपनी गाड़ी को तेजगति व लापरवाही से चलाते गुलाब सिंह को टक्कर मार दी। जब वे गुलाब सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में ले जा रहे थे तो उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।