फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   दो पुलिस थानों के निकट चोरों ने सेंध लगाकर 15 लाख से अधिक के मोबाइल चोरी किए

दो पुलिस थानों के निकट चोरों ने सेंध लगाकर 15 लाख से अधिक के मोबाइल चोरी किए

Thu, 22 Feb 2018 12:00 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
दो पुलिस थानों के निकट चोरों ने सेंध लगाकर 15 लाख से अधिक के मोबाइल चोरी किए
दो पुलिस थानों से 20 और 50 कदम दूर दुकान से 11 मिनट में 15 लाख से अधिक के मोबाइल चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीआईए-1 के पास स्थित बाजार में लगभग 20 कदम दूर और थाना शहर से 50 कदम दूर चोरों ने महज 11 मिनट में मोबाइल शोरूम में सेंध लगाकर चोर करीब 15 लाख रुपये कीमत के स्मार्ट फोन चोरी कर ले गए। की-पैड वाले फोनों को हाथ भी नहीं लगाया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शोरूम का दौरा कर जानकारी जुटाई और कार्रवाई शुरू कर दी है। मार्केट से व्यापारी बाद में चोरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से भी मिले।
शोरूम संचालक गुलशन ने बताया कि मंगलवार की रात को साढ़े नौ बजे वह दुकान बंद करके गया था। सुबह सात बजे उसके एक पड़ोसी ने बताया कि दुकान के ताले टूटे पड़े हैं। इस पर वह भी दुकान पर पहुंचा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में दुकान खोलकर देखा तो सभी नए रखे गए लगभग 90 से ज्यादा स्मार्ट फोन व दर्जनों पुराने स्मार्ट फोन चोरी पाए गए, जबकि की-पैड वाले फोन वहीं पर थे। चोर सैमसंग, वीवो, नोकिया, एप्पल, जीओनी के मोबाइल चोरी कर ले गए। इसके अलावा भी अन्य सामान लापता था। इसके बाद सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन

चोरों के आने और जाने में इस्तेमाल की गई जिस कार पर संदेह है, उसके आने व जाने की वारदात पड़ोसी दुकानदार के सीसीटीवी में कैद हो गई। इसमें चोर 1 बजकर 38 मिनट 34 सेकेंड पर कार में आते दिखाई दे रहे हैं और महज 11 मिनट बाद इसी 1 बजकर 49 मिनट 1 पर यही कार जाती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार की नंबर प्लेट से मिल सकता है सुराग
कार पर जो नंबर प्लेट लगी थी, वह किसी अन्य व्यक्ति की थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिस व्यक्ति के नाम से वह नंबर प्लेट निकली है, प्रारंभिक तौर पर उसने नंबर प्लेट के चोरी होने की बात कही है। सचाई पुलिस जांच में ही पता चल सकेगी।

चोरों को नहीं है पुलिस का खौफ
जिस जगह पर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। वहां निकट ही सीआईए-1 पुलिस थाना है। इसके आगे सड़क पार करते ही थाना शहर यहीं पर स्थित है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या चोरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं रहा। शहर में इस तरह की वारदात बढ़ रही है।


एसपी से मिले व्यापारी
शहर में बढ़ रही मोबाइल छीनने सहित अब मार्केट में चोरी की वारदात के भयभीत दुकानदार बुधवार को एसपी आस्था मोदी से मिले और चोरों को पकड़ने की मांग की। व्यापारी रमेश कुमार, बोबी गारमेंट, दयाल चंद किराने वाला, गिरी, पवन कुमार सतरंगा, दीपक, दिनेश सहित कई लोगों ने कहा कि शहर में वारदात बढ़ रही है। रात को गश्त बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed