{"_id":"8df5b61fed98938ca064bc3e9c6add4d","slug":"40-lakh-fraud-from-petrol-pump-account-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप खाते से 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप खाते से 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी
कैथल/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव हाबड़ी में स्थित एक पेट्रोल पंप संचालिका ने पंप पर कार्यरत तीन लोगों पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच सीआईए-3 को सौंप दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव पबनावा निवासी महिला सुमन देवी ने बताया कि वह ओम ऑयल किसान सेवा सेंटर गांव हाबड़ी पेट्रोल पंप की मालिक है। एक जून 2009 से बरसाना निवासी गुलाब सिंह, धौंस निवासी अनिल कुमार व बरसाना निवासी सुभाष उनके पेट्रोल पंप पर काम करते थे।
उन तीनों द्वारा पंप के सभी हिसाब-किताब रखा जाता था। पंप के बैंक खाते, लिमिट सहित अन्य सभी खातों के साथ छेड़छाड़ करते हुए तीनों ने करीब 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। इस बारे में उन्हें बताकर हड़पी हुई राशि वापस मांगी गई तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। सीआईए-3 के सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद ने बताया कि पूंडरी थाना में सुमन की शिकायत पर बरसाना निवासी गुलाब सिंह, सुभाष व धौंस निवासी अनिल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन