फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   एटीएम नंबर पूछ कर व्यक्ति के खाते से निकाले हजारों रुपये

एटीएम नंबर पूछ कर व्यक्ति के खाते से निकाले हजारों रुपये

Sun, 10 Feb 2019 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
एटीएम नंबर पूछ कर व्यक्ति के खाते से निकाले हजारों रुपये
एटीएम नंबर पूछ कर व्यक्ति के खाते से निकाले हजारों रुपये
विज्ञापन

कैथल। एक व्यक्ति के खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखे से हजारों रुपये निकाल लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। चंदाना गेट निवासी बलदेव सिंह सैनी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके पास एसबीआई का एटीएम कार्ड है। वह उस कार्ड को इस्तेमाल नहीं करता था। जिस कारण कार्ड ब्लाक हो गया था। इसके बाद किसी ने उसको फोन किया कि वह बैंक अधिकारी बोल रहा है और कहा कि आप एटीमए कार्ड का इस्तेमाल क्यों नहीं करते। उसने कहा कि उसे कार्ड चलाना नहीं आता। उसके एटीएम कार्ड को बंद कर दो। वह बैंक कापी से अपने पैसे निकाल लेगा। बैंक अधिकारी बताने वाले व्यक्ति ने उससे एटीएम कार्ड का नंबर पूछा और उसके खाते से 4337 रुपये निकाल लिए। हैड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पेटीएम द्वारा भी हजारों रुपये निकाले गए-वहीं सरगौदा कॉलोनी जींद रोड़ निवासी श्याम गर्ग ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 6 फरवरी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने पीटीएम द्वारा उसके 5 हजार रुपये निकाल लिए। एसआई धर्मपाल ने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed