फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   विवाहिता ने फांसी पर लटक की आत्महत्या

विवाहिता ने फांसी पर लटक की आत्महत्या

Tue, 06 Nov 2018 11:40 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने फांसी पर लटक की आत्महत्या
विवाहिता ने फांसी पर लटक की आत्महत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गुहला के डेरा भाग सिंह में एक 21 वर्षीय विवाहिता ने फांसी पर लटक अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। विवाहिता के घरवालों ने पति व सास पर हत्या का आरोप लगाया है। गुहला पुलिस को दी शिकायत में सरदूलगढ़ मानसा (पंजाब) निवासी लवली ने बताया कि उसकी 21 वर्षीय बहन पूजा की शादी डेरा भाग सिंह निवासी दीपक के साथ 2017 में हुई थी। उन्होंने शादी में सभी प्रकार का दान-दहेज दिया था, लेकिन उसकी बहन के ससुराल वाले दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वे उसकी बहन से और दहेज की मांग करते थे। दहेज नहीं लाने पर कई बार उससे मारपीट भी करते थे। सोमवार को उसकी बहन पूजा की उसके पति दीपक व सास शकुंतला ने गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में उसे फांसी पर लटका दिया। सब इंस्पेक्टर जगबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव मायके वालों को सौंप दिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed