फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   शराबियों ने दिखाई दबंगई बिना किसी कसूर के लोगों को पीटा

शराबियों ने दिखाई दबंगई बिना किसी कसूर के लोगों को पीटा

Sat, 11 Nov 2017 11:54 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
शराबियों ने दिखाई दबंगई बिना किसी कसूर के लोगों को पीटा
शराबियों ने किया हंगामा, मारपीट में कई घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। शुक्रवार रात शराब के नशे में धुत कुछ लोगों ने ने सजूमा रोड पर जमकर हंगामा किया। शराबियों की पिटाई में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

घटना में घायल होने वाले वार्ड नंबर एक के निवासी वेदपाल व रमेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे उनके मोहल्ले में कुछ लोग शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे थे। जब उन्होंने उसे रोका तो शराबी ने वेदपाल के सिर पर शराब की बोतल मार कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। बीच बचाव करवाने के आगे आए लोगों व महिलाओं को भी उन्होंने घायल कर दिया। अनाज मंडी से वापिस आ रहे रमेश कुमार ने मामले में बीच-बचाव किया तो हुड़दंगियों ने उसे भी बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी मरहम पट्टी करके कैथल के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ललित मोहन ने बताया कि सूचना मिलते ही कलायत पुलिस ने आरोपी पवन कुमार व तीन अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed