फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   एटीएम कार्ड बदलकर बुजुर्ग महिला के खाते से उड़ाये 1 लाख रुपये

एटीएम कार्ड बदलकर बुजुर्ग महिला के खाते से उड़ाये 1 लाख रुपये

Sun, 05 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर बुजुर्ग महिला के खाते से उड़ाये 1 लाख रुपये
एटीएम कार्ड बदलकर बुजुर्ग महिला के खाते से उड़ाये 1 लाख रुपये
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। शहर की एक बुजुर्ग महिला कृष्णा देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार वार्ड नंबर 10 के खाते का एटीएम कार्ड बदकर एक लाख रुपये निकाल लिए। बुजुर्ग महिला ने इसकी शिकायत पूंडरी पुलिस को दी है।कृष्णा देवी ने बताया कि उसने अपने दोहते पारस को 2 नवंबर को एटीएम कार्ड से पैसे निकलवाने के लिए दिया था। एसबीआई ब्रांच के पास स्थित एटीएम से जब वह पैसे निकलवाने के लिए गया तो वहां पर मौजूद अज्ञात व्यक्ति ने बहाने से उससे एटीएम कार्ड बदल लिया। उसी शाम उसने 4 बजकर 14 मिनट पर 10 हजार रुपये, 4.15 पर 10 हजार रुपये, 4.16 पर 5 हजार रुपये निकाल लिए गए। शाम को ही 7 बजकर 22 पर 25 हजार रुपये व 3 नवंबर को सुबह 2.39 पर 10 हजार रुपये , 8.40 पर 10 हजार रुपये, शाम 8 बजकर 41 मिनट पर 5 हजार रुपये व अन्य एटीएम से 25 हजार रुपये निकाल लिए गए। महिला ने बताया कि उसके पास मोबाइल में मैसिज भी आए, लेकिन वह ध्यान नहीं दे पाई। शनिवार सुबह जब उन्होंने अपना खाता चैक करवाया तो खाते से 1 लाख रुपये निकले हुए पता चले। उसने मामले की शिकायत पुलिस में दी है।

फोटो नंबर- 18
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed