फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गोली मारकर नहर में फेंका था युवक का शव

गोली मारकर नहर में फेंका था युवक का शव

Wed, 06 Sep 2017 11:04 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
गोली मारकर नहर में फेंका था युवक का शव
गोली मारकर नहर में फेंका था युवक का शव
विज्ञापन

सीआईए-वन पुलिस ने चारों आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लिया
कुरुक्षेत्र व करनाल के नहर के पास जानकारी जुटाने में जुुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव ढुंढवा निवासी युवक की हत्या के आरोपी उसके चार दोस्तों को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया है। उनसे पूछताछ में काफी अहम जानकारी मिली। पूछताछ में इन युवकों ने बताया कि हत्याके बाद पप्पू ऊर्फ राजेंद्र के शव को उन्होंने नहर में फेंक दिया था। पुलिस उनकी निशानदेही पर शव बरामद करने का प्रयास कररही है।
इस मामले में गांव ढुंडवा निवासी वजीर ने 14 अगस्त को कलायत थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी की उसका बेटा पप्पू उर्फ राजेंद्र 10 अगस्त को गांव कुराड स्थित पोलट्री फार्म के लिए रात 8 बजे घर से निकला था। जो वापिस नही लौटा। रिश्तेदारों व सगे संबंधियों में पूछताछ कर ली पर उसका कहीं पता नहीं लगा। जिसने दोनों मोबाइल भी बंद आ रहे। गांव ढुंढवा निवासी वजीर सिंह ने शिकायत में आशंका जाहिर की थी कि उसके पुत्र का किसी ने अपहरण किया है। कलायत पुलिस 346 के तहत मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

सीआईए-वन प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि गांव ढुंडवा के ही चार युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पप्पू उर्फ राजेन्द्र को गोली मारकर शव को नहर में फेंकने की बात कही है। पुलिस शव की बरामदगी के लिए चारों आरोपियों को न्यायलय से पांच दिन का रिमांड हासिल किया है। आरोपियों उनको बताया था कि उन्होंने उसको कुरुक्षेत्र की नहर में फेंक दिया था। अब आरोपी कह रहे है कि उन्होंने उसे करनाल के पास निकलने वाली नहर में फेंका है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही है ताकि शव बरामदगी हो जाए। इस मामले में पुलिस ने संदीप, ङ्क्षबदू, जसमेर व कर्मवीर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed