फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सस्ते सोने का लालच देकर 12 लाख 50 हजार रुपये हड़पने पर 5 के खिलाफ केस दर्ज

सस्ते सोने का लालच देकर 12 लाख 50 हजार रुपये हड़पने पर 5 के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 08 Jan 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
सस्ते सोने का लालच देकर 12 लाख 50 हजार रुपये हड़पने पर 5 के खिलाफ केस दर्ज
सस्ते सोने का लालच देकर 12 लाख 50 हजार रुपये हड़पने पर 5 के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

एसपी को मिली थी शिकायत, पुलिस ने एसपी की शिकायत पर दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सस्ते सोने का लालच देकर धोखाधड़ी के संबंध में पुलिस ने एक ओर मामला दर्ज किया है। एसपी वसीम अकरम के आदेश पर दर्ज मामले में 5 लोगों पर 12.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है।

गांव गढ़ी निवासी रामनिवास की शिकायत पर पुलिस ने राजबीर, दरिया सिंह की पत्नी, ओमपति, शमशेर व रणदीप उर्फ सोनू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रामनिवास ने बताया कि गत 5 मई 2018 को राजबीर उसे अपने घर ले गया। जहां उसने बताया कि वह सोने का काम करता है और सस्ते दाम (23 हजार रुपये प्रति तोले) के हिसाब से सोना दिलवा सकता है। इसके बाद राजबीर की मां भी आ गई और वह बोली की गुजरात में उनके रिश्तेदार हैं, जो सस्ता सोने का काम करते हैं। वह मां-बेटे की बातों में आ गया और उसने 9 मई 2018 को 8.50 लाख रुपये राजबीर के कहने पर राजबीर की मां व राजबीर की पत्नी को घर पर दे दिए और कहा कि बाकी पैसे में वह उन्हें गुजरात में दे देगा। वह अपने 3 दोस्तों को लेकर 2 जून को गुजरात गया और 4 जून को गुजरात में राजबीर की बहन के घर पहुंच गए। आगे राजबीर, रणदीप उर्फ सोनू निवासी कुतबपुर, राजबीर की बहन ओमपति, राजबीर का भांजा शमशेर मिले। वहां पर उन्होंने आरोपियों को 4 लाख रुपये और दे दिए। पेमेंट लेने के बाद आरोपियों ने न तो उन्हें सोना दिया और न ही पैसे लौटाए। आरोपी बाद में उन्हें समय देते रहे और अब पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगे हैं। आरोपियों ने उनसे 12.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने आरोपी राजबीर, दरिया सिंह की पत्नी, ओमपति, शमशेर व रणदीप उर्फ सोनू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed