फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पहले किराये के लिए कमरा पूछने के बहाने घर का मुआयना किया, रात को चोरी

पहले किराये के लिए कमरा पूछने के बहाने घर का मुआयना किया, रात को चोरी

Sun, 02 Sep 2018 11:57 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
पहले किराये के लिए कमरा पूछने के बहाने घर का मुआयना किया, रात को चोरी
पहले किराये के लिए कमरा पूछने के बहाने घर का मुआयना किया, रात को चोरी
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मामला, 70 हजार नकदी चोरी कर फरार हुआ व्यक्ति
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। यहां भगत सिंह कालोनी में एक व्यक्ति ने पहले तो कमरा किराये पर लेने के लिए घर का मुआयना किया। फिर रात को उसी घर से 70 हजार रुपये का सामान ले उड़ा। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में भगत सिंह कालोनी निवासी रतन सिंह ने बताया लगाया कि 30 अगस्त को एक व्यक्ति उसके घर पर किराये के लिए मकान पूछने के लिए आया था और चला गया। रात को वे सभी सो गए। सुबह उठे तो कमरे से 70 हजार की नकदी चोरी मिली। बाद में सीसीटीवी फुटेज देखी तो पता चला कि वही व्यक्ति घर से बाहर निकलता दिख रहा है, जो कमरा पूछने के लिए आया था। इसी रात पड़ोस में रहने वाले शमशेर सिंह के घर से भी 2900 रुपये व एक मोबाइल चोरी किया गया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। एचसी मंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चोरी की एक अन्य वारदात में पाड़ला रोड पर एक मकान से चोर सोने के जेवरात व गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। महिला सुनीता ने बताया कि वे सभी 27 अगस्त को अर्जुन नगर गईं थीं। जब वापस आई तो सामान बिखरा हुआ था। चोर घर के अंदर से दो गैस सिलेंडर, सोने के जेवरात व 20 हजार की नकदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed