{"_id":"5b7b0ed242c792466408c17e","slug":"21534791378-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसूलपुर के निकट पशु को बचाने को लेकर हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रसूलपुर के निकट पशु को बचाने को लेकर हादसा
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक, दो युवकों की मौत, एक गंभीर
रसूलपुर के निकट हुआ हादसा
फोटो संख्या-68
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। गांव रसूलपुर के निकट सोमवार को हुए हादसे में एक पशु को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक बाइक पर सवार होकर रसूलपुर के पास से जा रहे थे।
गांव कांगथली निवासी अभिषेक, रजवंत व डेरा ककहेड़ी निवासी शेर सिंह बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। गांव रसूलपुर के निकट उनकी बाइक के सामने अचानक कोई पशु आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में हादसा हो गया और इसमें बाइक पर सवार अभिषेक व रजवंत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पटियाला के अस्पताल में दाखिल किया गया है। जांच अधिकारी एएसआई केहर सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है।