फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पत्नी ने ही प्रेमी व तीन अन्य के साथ मिलकर करवाया था मानस के सुरेंद्र का मर्डर

पत्नी ने ही प्रेमी व तीन अन्य के साथ मिलकर करवाया था मानस के सुरेंद्र का मर्डर

Mon, 19 Mar 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
पत्नी ने ही प्रेमी व तीन अन्य के साथ मिलकर करवाया था मानस के सुरेंद्र का मर्डर

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। 11 मार्च की रात को हुई गांव मानस के सुरेंद्र की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने ही अपने कथित प्रेमी व तीन अन्य के माध्यम से करवाई थी। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर पत्नी को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है तो महिला के प्रेमी सहित 4 आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार की गई महिला आंगनबाड़ी में कार्यरत थी, जो 2 बेटियों की मां बताई गई है।
सीआईए-टू परिसर में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में डीएसपी सतीश गौतम ने बताया कि 12 मार्च की सुबह गांव मानस निवासी सुरेंद्र का शव गांव की खाली पड़ी जमीन में मिला था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया था। मामले का पटाक्षेप करते हुए सीआईए-2 इंस्पेक्टर सत्यवान की अगुवाई में टीम सहायक उपनिरीक्षक रामबीर, ईएएसआई बलवान सिंह, हवलदार कमलजीत, हेड कांस्टेबल रामपाल, एचसी प्रदीप, सिपाही प्रदीप, सरकारी गाड़ी चालक सिपाही बूटा सिंह व थाना महिला पुलिस की लेडी हेड कांस्टेबल सुदेश ने मृतक सुरेंद्र की पत्नी विज्ञान, उसके कथित प्रेमी जींद के गांव घसो कलां निवासी रवि, रवि के दोस्त विक्की उर्फ विकाश निवासी राजपुरा भैण, दूसरे दोस्त जींद निवासी सचिन उर्फ सोनू व गांव मानस के ही रवि के मामा हकीकत को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर 2 दिन का रिमांड लिया है।
विज्ञापन

अवैध संबंध बने हत्या का कारण : डीएसपी सतीश गौतम ने बताया कि महिला ने स्वीकार किया कि वह आंगनबाड़ी में काम करती है। जहां एक अन्य महिला भी काम करती है। उसके पति हरीप्रसाद निवासी मानस ने नवंबर 2016 में जिला परिषद का चुनाव लड़ा था। उनकी मदद के लिए वह भी चुनाव प्रचार में जाती थी। जहां जींद के गांव घसो कलां निवासी हरीप्रसाद का भांजा रवि भी प्रचार में महिलाओं के साथ जाता था। इस दौरान हुई बोलचाल के बाद यह प्रेम प्रसंग में बदल गई। उसके बाद रवि का महिला के घर आना जाना हो गया। इस बात का उसके पति सुरेंद्र को पता लगा तो कई बार उनमें तकरार भी हुई। यही अवैध संबंध सुरेंद्र की हत्या का कारण बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे दिया वारदात को अंजाम : डीएसपी ने बताया कि अवैध संबंधों में रोड़ा बने अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए महिला ने फोन कर कथित प्रेमी को घसो कलां निवासी रवि के साथ साजिश रची। रवि ने दोस्त विक्की उर्फ विकाश निवासी राजपुरा भैण जींद निवासी अपने दोस्त सचिन उर्फ सोनू को भी इस साजिश में शामिल कर लिया। तीनों आरोपी 11 मार्च की शाम मानस पहुंच गए। इसके बाद चौथे आरोपी रवि के मामा हकीकत निवासी मानस (पार्षद उम्मीदवार का भाई) को शामिल किया और सुरेंद्र को बहला-फुसला कर शाम को खेतों में लाने को कहा। योजना अनुसार हकीकत सुरेंद्र को घुमाने के बहाने से खेतों में ले गया। जहां सुरेंद्र को काफी शराब पिलाने के बाद दो रुमाल व बेल्ट से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी तथा फरार हो गए। सीआईए-टू की उपरोक्त टीम द्वारा तत्परता का परिचय देते हुए 17 नवंबर की शाम करीब 6 बजे घसो गांव के नजदीक स्थित एक ढाबे पर दबिश देकर उपरोक्त चारों आरोपी काबू कर लिए। उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं पत्नी से एक मोबाइल बरामद कर उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है।


दो बेटियों की मां के अवैध संबंधों की तपिश में झुलस गया घर का इकलौता चिराग
दो मासूमों के सिर से उठा माता-पिता का साया
कैथल। सुरेंद्र घर में इकलौता चिराग था। उसकी दो बेटियां एक 10 माह की तो दूसरी 5 साल की है। बीए, बीएड व एचटेट पास उच्च शिक्षित सुरेंद्र ने निजी स्कूल में अध्यापन भी किया। परिवार का गुजारा चलाने के लिए वह अब मोटरसाइकिल रेहड़ी चलाने लगा था। लेकिन कथित तौर पर बताए जा रहे उसकी पत्नी के अवैध संबंधों की तपिश में वह झुलस गया और पूरा परिवार बिखर गया। दो मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया और मां के जेल जाने के बाद उनका भी साथ छूट गया। अब घर में बुजुर्ग दादी ही इन बेटियों का सहारा बच गई हैं। शेष सगे संबंधियों को भी पूरे घटनाक्रम का काफी दुख है और बेटियों की हालत देखकर लोग अपनी आंखों में आंसू नहीं रोक पा रहे हैं। आरोपी महिला भी एमए पास बताई जा रही है। उच्च शिक्षित महिला को लेकर हुए खुलासे से भी लोग आश्चर्यचकित हैं।


पत्नी ने ही प्रेमी व तीन अन्य के साथ मिलकर अवैध संबंधों में रोड़ा बने पति का करवाया मर्डर
- 11 मार्च की रात हुई गांव मानस के सुरेंद्र की हत्या का मामला, सीआईए-2 ने सुलझाई गुत्थी
- पत्नी को 14 दिनों के लिए जेल भेजा, चारों आरोपियों को 2 दिन के रिमांड पर लिया
फोटो संख्या-7
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed