फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पूंडरी में तेज रफ्तार कार ने एक मासूम को टक्कर मारी, मौत

पूंडरी में तेज रफ्तार कार ने एक मासूम को टक्कर मारी, मौत

Thu, 08 Mar 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
पूंडरी में तेज रफ्तार कार ने एक मासूम को टक्कर मारी, मौत
तेज रफ्तार कार ने मासूम मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन

टक्कर मारते ही कार चालक मौके से फरार
फोटो संख्या-
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। पूंडरी से हाबड़ी रोड पर एक कार की चपेट में आने से एक मासूम की जान चली गई। बुधवार को सुबह 9 बजे पूंडरी से हाबड़ी की तरफ एक कार तेज गति से जा रही थी। पूंडरी गामड़ी में 5 वर्षीय बच्चा अनीष अपने पिता कृष्ण कुमार के साथ सामान लेने दुकान जा रहा था। पिता अपने बेटे की उंगली पकड़कर जा रहे थे तभी सामने से आ रहे कार चालक ने संतुलन खो दिया और सीधे बच्चे को टक्कर दे मारी। इसके बाद चालक ने हाबड़ी की तरफ से आ रहे एक अन्य साइकिल सवार को भी टक्कर मारी जो बुरी तरह घायल हो गया। जिसे परिजन किसी निजी अस्पताल में ले गए हैं, अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया था। असंतुलित कार उसके बाद सड़क के किनारे खड़े बिजली पोल से जा टकराई। गंभीर रूप से घायल बच्चे अनीष को जब अस्पताल ले जा रहे थे तो उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। कार चालक गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। कृष्ण के पास दो बच्चे थे, बड़ी लड़की व छोटा अनीष था। बच्चे की मां व बहन का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। कार चालक की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed