फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   आसमानी बिजली गिरने से किसान की मौत

आसमानी बिजली गिरने से किसान की मौत

Tue, 13 Feb 2018 12:30 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
आसमानी बिजली गिरने से किसान की मौत
आसमानी बिजली गिरने से किसान की मौत
विज्ञापन

अपने भाई के साथ खेत में निकाले आलू देखने गया था कर्ण दीप
पेंट की जेब में रखे मोबाइल पर गिरी बिजली कान और मुंह जलाती हुई निकली
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। गांव रत्ताखेड़ा घड़ाम में सोमवार सुबह आसमानी बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। किसान सुबह-सुबह बारिश के दौरान अपने खेतों में उखाड़े आलू देखने गया था।
जानकारी के अनुसार गांव रत्ताखेड़ा घड़ाम वासी गुरप्रीत सिंह व उसका छोटा भाई कर्णदीप सिंह रविवार सुबह तकरीबन आठ बजे अपने खेत गए थे। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वे आलू की खेती करते हैं और पिछले कई दिनों से खेतों में लगे आलू निकाले जाने का सिलसिला चल रहा था। बीती रात बारिश की आशंका के चलते खेत में ही एक जगह बनाए आलुओं के ढेर पर तिरपाल आदि ढककर वे रात को घर आ गए। सोमवार सवेरे वह छोटे भाई कर्णदीप को लेकर खेत गया ताकि देख सके कि आलुओं का ढेर सुरक्षित है कि नहीं। गुरप्रीत ने बताया कि तिरपाल को एक दूसरे सिरे से खींचते वक्त एकाएक आसमान में भयानक गर्जना हुई और बिजली चमककर नीचे कर्णदीप पर गिरी।
विज्ञापन

कानों से निकलने लगा धुआं : गुरप्रीत सिंह के अनुसार कर्णदीप की पेंट की जेब में मोबाइल था। बिजली गिरने की आवाज सुनने के बाद जैसे ही उसका ध्यान कर्णदीप की तरफ गया तो उसकी टांग व मुंह तथा कानों से धुआं निकल रहा था। कर्णदीप को भागल के एक अस्पताल में लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक कर्णदीप महज 28 साल का था तथा उसके चार साल व दो साल के एक बेटा बेटी है। आसमानी बिजली के तीव्र हमले में मारे गए कर्णदीप का मोबाइल भी बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed