फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सर्दियों के मौसम का खूब लाभ उठा रहे है चोर, घरों व पशुओं की हो रही है चोरी

सर्दियों के मौसम का खूब लाभ उठा रहे है चोर, घरों व पशुओं की हो रही है चोरी

Tue, 16 Jan 2018 12:18 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
सर्दियों के मौसम का खूब लाभ उठा रहे है चोर, घरों व पशुओं की हो रही है चोरी
पांच जगहों से चोरों ने उड़ाए सामान और पशु
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सर्दियों के मौसम में खूब चोरी हो रही है। पुलिस के प्रयासों के बावजूद चोरी की घटना पर रोक नहीं लग पा रही है। चोरी के पहले मामले में संजय बस्ती चीका निवासी सोमनाथ ने बताया कि 10 जनवरी को गांव सलेमपुर में वह किसी काम से गया था। वहां से किसी ने उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। हेड कांस्टेबल हिम्मत सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दूसरे मामले में गुहला पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ तरसेम सिंह ने बताया कि चोर गाव रत्ताखेड़ा के खेतों से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 37 हजार रुपये से अधिक थी। एएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीसरे मामले में सरगौदा कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि 14 जनवरी की रात को न्यू ग्रेन मार्केट की दुकान का ताला तोड़कर 30 बैग धान चोरी कर ले गए। जिसकी कीमत करीब 45 हजार रुपये थी। हेड कांस्टेबल प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चौथे मामले में ढांड के गांव साकरा निवासी राजबीर सिंह ने बताया कि चोर रात को उसकी पशु प्लॉट के अंदर से भैंस चोरी कर ले गए। चोरी हुई भैंस करीब एक लाख 20 हजार रुपये की आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचवें मामले में सीवन पुलिस को दी शिकायत में खेड़ी गुलाम अली निवासी गुरदेव सिंह ने बताया कि 13 जनवरी की रात को एक भैंस, एक कटड़ा चोरी कर ले गए। चोरी हुए भैंस की कीमत करीब 80 हजार रुपये आंकी गई है। हेड कांस्टेबल शिशपाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed