फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Sun, 04 Feb 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के पास एक तेजरफ्तार ट्राला ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर चालक ट्राला मौके पर छोड़कर फरार हो गया। शहर थाना पुलिस ने शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। गांव लिजवाना कलां निवासी मंगतराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की उसके भाई ओमप्रकाश का बेटा मोहन उर्फ पप्पू बाइक लेकर शहर की तरफ आ रहा था। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के पास पीछे से आ रहे एक तेजरफ्तार ट्राले ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें उसका भतीजा मोहन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मोहन उर्फ पप्पू को मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देकर चालक ट्राला छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मंगतराम की शिकायत पर फरार चालक अलवर राजस्थान निवासी मुबारक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed