{"_id":"59836d804f1c1b994d8b4913","slug":"21501785472-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के घर सवा करोड़ की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता के घर सवा करोड़ की चोरी
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता के घर सवा करोड़ की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। बुधवार की शाम को चोरों ने गुहला भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार डा. सुरेंद्र बंसल के आवास पर तकरीबन सवा करोड़ रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। यह शहर की अब तक की सबसे बड़ी चोरी है। यह चोरों की दिलेरी ही कही जाएगी कि उन्होंने शाम के धुंधलके में ही चोरी को अंजाम दे दिया, जबकि उस वक्त गली में हर वक्त रौनक रहती है। मामले की सूचना मिलने पर विधायक कुलवंत बाजीगर सहित पुलिस अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया।
भाजपा नेता डा. सुरेंद्र बंसल का वार्ड 14 की वकील कालोनी में मकान है। जिस वक्त चोरी हुई उस वक्त घर में कोई नहीं था और घर को ताला लगा था। चोर चार किलो सोना, छह किलो चांदी व चार लाख रुपये नकदी भी ले गए। मकान मालिक सुरेंद्र बंसल ने इस संबंध में चीका थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दे दी है। सुरेंद्र ने बताया कि उनके बच्चे विदेश में सेटल हैं। यहां पति पत्नि ही रहते हैं। बंसल ने बताया कि बुधवार को वह दिन भर अपनी केमिस्ट शाप पर थे और शाम को तकरीबन सवा पांच बजे उनकी पत्नी सरोज बंसल भी रोज की तरह दुकान पर आ गई। रात को लगभग नौ बजे उसके पड़ोसियों ने फोन पर सूचना दी की दो युवक उनके मकान के गेट के ऊपर से कूद कर भागे हैं। जब उसने घर जाकर देखा तो मकान के अंदर के ताले टूटे पड़े थे और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब सारे सामान की जांच की गई तो घर से चार किलो सोने के जेवर, छह किलो चांदी के जेवर व चार लाख रुपये कैश गायब पाया गया। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। विधायक कुलवंत बाजीगर सुरेंद्र बंसल के घर पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाया।
क्राइम ब्रांच की टीम किया मौके का मुआयना : वीरवार सुबह पुलिस के साथ-साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और पूरे घर की बारीकी से जांच की। चोर जिस दरवाजे से घर के अंदर घुसने व बाहर निकले टीम के सदस्यों ने उन जगहों को भी जांचा और फिंगर प्रिंट लिए।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने से पहले की रेकी : पूरी घटना को बारीकी से देखने पर लगता है कि चोरों ने वारदात से पहले अच्छी तरह से रेकी की है। ऐसा लगता है कि चोरों को घर की मालकिन के शाम के समय घर से दुकान पर जाने से लेकर वापस लौटने तक के पूरे शेडयूल की जानकारी थी। तभी चोरों ने वारदात के लिए शाम आठ बजे के आस-पास का समय चुना और लगभग डेढ़ घंटे में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
संभावित चोर सीसी टीवी में हुए कैद : चोरी की वारदात के समय दो युवकों के गली में टहलते हुए की फोटो सीसी टीवी में कैद हुई है। पुलिस इन्हीं युवकों को आधार बना जांच को आगे बढ़ा रही।
एसएचओ चीका जितेंद्र कुमार ने कहा कि वकील कालोनी निवासी सुरेंद्र कुमार के घर में चोरी होने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई है। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। चोर जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।