{"_id":"5967bc114f1c1b06188b4680","slug":"21499970577-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ व दहेज उत्पीडन के दो मामलों में दो आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ व दहेज उत्पीडन के दो मामलों में दो आरोपी काबू
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ और दहेज उत्पीड़न में दो आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाल ब्यूरो
कैथल। छेड़छाड़ और दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि लेडी हेड कांस्टेबल सीमा रानी की टीम ने क्योड़क में रेड मारते हुए आरोपी हंसराज उर्फ गांधी निवासी सेरधा को धारा 354 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। क्योड़क निवासी एक विवाहिता 11 जुलाई की शाम जब आटा चक्की पर गेहूं रखकर घर वापस आ रही थी। तभी अपने मामा के पास आए आरोपी हंसराज ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
एसपी ने बताया पत्नी को शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित करते हुए 29 जून को जबरन कोई जहरीली दवाई पिलाने के आरोप में आरोपी सुभाष निवासी मुन्नारेहड़ी को एएसआई शेर सिंह ने विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। करनाल के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन विवाहिता ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट शिखा यादव सीजेएम करनाल के सामने 1 जुलाई को दिए बयान में बताया कि उसकी शादी 23 नवंबर 2010 को सुभाष के साथ हुई थी। उसकी अपनी भाभी के साथ नाजायज संबंध होने कारण उसका पति व जेठानी उसे निरंतर परेशान करते थे। उन्होंने 29 जून को उसे जबरन जहरीली दवा पिला दी। वारदात में शामिल महिला आरोपी की तलाश की जा रही है।