फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   एटीएम बदलकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी

एटीएम बदलकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी

Mon, 12 Jun 2017 08:47 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
एटीएम बदलकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी
एटीएम कार्ड बदलकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एटीएम कार्ड बदलकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के दो मामले सामने आए है। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में सुभाष नगर कैथल निवासी महिला सुषमा देवी ने सिविल लाइन थाना पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 24 मई को वह करनाल रोड स्थित एक एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए गई थी। जहां किसी ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। कार्ड बदलकर आरोपियों ने उसके खाते से एक लाख 58 हजार रुपये निकलवा लिए। दूसरे मामले में शक्ति नगर निवासी दांजी भाई ने बताया कि गत दिनों वह अंबाला रोड स्थित ओबीसी बैंक से पैसे निकलवाने के लिए गया था। एटीएम पर खड़े अनजान युवक ने सहायता करने के बहाने उसका कार्ड बदल लिया। कार्ड बदलकर आरोपी ने उसके खाते से 44 हजार रुपये निकलवा लिए। सिविल लाइन थाने से जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर साहब सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकालकर आरोपी की पहचान करके उसे गिरफ्तार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed