फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ड्यूटी के बाद रात को घर लौट रहे पुलिस कर्मचारी पर हमला

ड्यूटी के बाद रात को घर लौट रहे पुलिस कर्मचारी पर हमला

Wed, 23 May 2018 11:37 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
ड्यूटी के बाद रात को घर लौट रहे पुलिस कर्मचारी पर हमला

विज्ञापन
ड्यूटी के बाद रात को घर लौट रहे एएसआई पर हमला, पीजीआई रेफर
पांच-छह युवकों ने गांव मूंदड़ी में हमला कर घायल किया, केस

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मंगलवार की रात को ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे पुलिस कर्मचारी पर पांच-छह युवकों ने गांव मूंदड़ी में उस समय हमला कर दिया, जब वह वहां पर पानी भरने के लिए रुका था। उसे बाद में अस्पताल लाया गया, जहां से उसे चिकित्सकों ने पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां दिन भर आला अधिकारी मिलने के लिए आते रहे।
घायल एएसआई शमशेर ने बताया कि वह सिविल लाइन थाना से ड्यूटी के बाद अपनी गाड़ी में पूंडरी जा रहा था। इस दौरान वह पीने का पानी भरने के लिए मूंदड़ी नहर के नलके पर रुका। वह यहां से हर रोज पानी लेकर जाता है। इसी बीच पांच छह युवक आए। हाथों में लाठी व डंडे लिए हुए इन युवकों ने उस पर हमला कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। बाद में किसी तरह उसने अपने घर तक यह सूचना दी और परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल से उसे रेफर कर दिया गया। बाद में वे उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन

थाना पूंडरी प्रभारी अमन बैनीवाल ने बताया कि शमशेर सिंह की शिकायत पर गांव हरसौला निवासी रविंद्र, अमित उर्फ भूरिया नेपेवाला, गुरमीत निवासी छौत व तीन अन्य चार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed