{"_id":"5afc782b4f1c1bd9408b5d6f","slug":"201526495275-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उबड़-खाबड़ फर्श पर गर्भवती महिला को नीचे लेटा कर थी प्रसव की तैयारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उबड़-खाबड़ फर्श पर गर्भवती महिला को नीचे लेटा कर थी प्रसव की तैयारी
Updated Wed, 16 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उबड़-खाबड़ फर्श पर गर्भवती महिला को नीचे लेटा कर थी प्रसव की तैयारी
छापा मारने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम देखकर हैरान
प्रसव के बाद लगाए जाने वाले ऑक्सीटॉक्सिन के इंजेक्शन को पहले ही लगाकर प्रसव की तैयारी में थी दाईं मीना कुमारी
पुलिस ने दर्ज किया दाई के खिलाफ मामला, महिला की डिलिवरी जिला अस्पताल में करवाई गई
फोटो संख्या-40
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जनकपुरी कालोनी में एक दाई घर में ही उबड़-खाबड़ फर्श पर एक गर्भवती महिला को लेटाकर उसका प्रसव करने की तैयारी में थी कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मार कर उसे धर दबोचा। बाद में गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचा कर उसका प्रसव करवाया गया। वहीं आरोपी दाई महिला को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसके खिलाफ धोखाधड़ी सहित इंडियन मेडिकल कौंसिल एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग में डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि जनकपुरी कालोनी में एक महिला घर में ही एक गर्भवती महिला का प्रसव करने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही उनकी अगुवाई में टीम का गठन हुआ। जिसमें डॉ. निखिल, डॉ. सुमनलता, ड्रग कंट्रोल ऑफिसर प्रवीण कुमार, डीपीएम नरेंद्र कुमार को शामिल किया गया। टीम ने मौके पर पहुंच कर छापा मारा तो वहां कमरे के अंदर का दृश्य देखकर हैरान रह गए। उबड़-खाबड़ फर्श पर गर्भवती महिला को नीचे लेटाया हुआ था। दाई मीना देवी उसका प्रसव करने की तैयारी में थी। वहां अस्वच्छता थी। जिस कारण इंफेकशन हो सकता है। साथ ही उसने ऑक्सीटॉक्सिन का इंजेक्शन दिया था। जबकि यह प्रसव के बाद दिया जाता है। उसके पास कोई डिग्री नहीं है। जबकि एमबीबीएस या इससे अधिक डिग्री धारक डॉक्टर ही डिलीवरी करवा सकते हैं। इसके बाद तुरंत एंबुलेंस बुलाकर महिला को अस्पताल पहुंचाकर उसका प्रसव करवाया गया। साथ ही पुलिस की टीम ने दाई मीना को काबू कर लिया। मौके पर मौजूद सारे सामान को भी कब्जे में ले लिया गया है।
थाना सिविल लाइन प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने महिला मीना के खिलाफ इंडियन मेडिकल कौंसिल एक्ट सहित 336 व धारा 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है।