फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   टिंबर स्टोर से चुराए एक लाख रुपये

टिंबर स्टोर से चुराए एक लाख रुपये

Sat, 06 Jan 2018 11:37 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
टिंबर स्टोर से चुराए एक लाख रुपये
टिंबर स्टोर से चुराए एक लाख रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। उद्योग मार्ग स्थित मै. शिव शक्ति टिंबर स्टोर से नौकर एक लाख रुपये की चोरी करके ले गया। स्टोर मालिक गोपाल गर्ग ने सिविल लाइन पुलिस को बताया कि नेपाल निवासी प्रेम बहादुर, उसकी दुकान पर पिछले एक वर्ष से काम करता था, वह उसके गल्ले से एक लाख रुपये चोरी करके परिवार सहित फरार हो गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी प्रेम बहादुर निवासी नेपाल के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोपाल गर्ग ने बताया कि प्रेम बहादुर उसके पास करीब एक वर्ष से काम करता था। जब वह 27 दिसंबर को वह अपने घर से 3.60 लाख रुपये लेकर आया था और वह पैसे उसने अपने स्टोर के गल्ले में रख दिए थे। गल्ले में चाबी लगी रह गई। कुछ देर बाद चैक करने पर पता चला कि कैश में से 1 लाख रुपये नहीं थे। जिस पर पुलिस को सूचित किया गया।हैड कांस्टेबल ममता देवी ने बताया कि पुलिस ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed