फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   खेती व ईंट भट्ठा का काम करने वाले एक व्यक्ति से बंधक बनाकर लूटपाट

खेती व ईंट भट्ठा का काम करने वाले एक व्यक्ति से बंधक बनाकर लूटपाट

Sat, 09 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खेती व ईंट भट्ठा का काम करने वाले एक व्यक्ति से बंधक बनाकर लूटपाट
खेत में सोये व्यक्ति को बंधक बना कर 20 लाख से अधिक की लूट
विज्ञापन

- 30 से 40 लोगों ने किया हमला, पुलिस ने दर्ज किया केस
-
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव चौशाला में ईंट भट्ठा व खेती का काम करने वाले एक व्यक्ति पर लगभग 30 से 40 लोगों ने हमला कर करीब 20 लाख रुपये का सामान लूट लिया। जिसमें धान, सोने की अंगूठी व अन्य सामान शामिल है। पुलिस ने 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव चौशाला निवासी कुलबीर सिंह ने बताया कि वह खेती व ईंट भट्ठे का काम करता है। पांच दिसंबर की रात करीब ढाई बजे ईंट भट्ठे पर धान की फसल रखवाली के लिए सोया हुआ था। जहां पर करीब 35 से 40 व्यक्ति उसके भट्ठे पर आए। उन्होंने उसके कमरे के दरवाजे को धक्का मारकर खोल लिया। वे उससे कहने लगे कि तुझे चार लोगों के पैसे देने है वह कब देगा। कुलबीर सिंह ने बताया कि उसने कहा कि वह धान बेचकर पैसे देगा। इतना कहते ही उन लोगों ने उस पर लाठी, डंडों से हमला कर दिया। जिसमें एक व्यक्ति पिस्तौल भी लिए हुए था। आरोपियों ने उसे पीटकर बांध दिया। जिसके बाद जेसीबी मशीन के साथ वे 12 से 13 ट्रैक्टर ट्रालियों में वहां रखी धान व अन्य उपकरण जबरन लूट कर ले गए। कुछ लोगों ने उसके हाथ से सोने की अंगूठी व 11 हजार रुपये नकदी भी छीन लिए। आरोपियों ने मौके पर उसके बैंक चेक बुक निकाली और उसके आगे-पीछे हस्ताक्षर भी करवा लिए और फरार हो गए। सुबह एक व्यक्ति ने उसको भट्ठे के कमरे से बाहर निकाला। इसके बाद उसकी पत्नी ने उसे कलायत के अस्पताल में दाखिल करवाया। इसके बाद उसे कैथल के अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया।
विज्ञापन

कुलबीर सिंह ने पुलिस ने गुहार लगाई है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। हमलावर करीब 20 लाख रुपये का सामान लूट कर फरार हो गए। उसने बताया कि कुछ लोगों का उसके भाई दलबीर के साथ कुछ लेना देना था। जिसमें करीब दो करोड़ रुपये थे। जिसमें उसने करीब एक करोड़ रुपये का निपटारा करवा दिया था। इसी कारण उस पर यह हमला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि पुलिस कुलबीर की शिकायत पर 35 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed