फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   महंगी शराब की बोतलों में सस्ती शराब भरकर लगाया जा रहा था सरकार को राजस्व व कंपनियों को मार्का का चूना

महंगी शराब की बोतलों में सस्ती शराब भरकर लगाया जा रहा था सरकार को राजस्व व कंपनियों को मार्का का चूना

Sat, 22 Dec 2018 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
महंगी शराब की बोतलों में सस्ती शराब भरकर लगाया जा रहा था सरकार को राजस्व व कंपनियों को मार्का का चूना
महंगी शराब की बोतलों में सस्ती शराब भरकर करते थे सप्लाई, पुलिस ने एक को किया काबू
विज्ञापन

- पुलिस ने की छापेमार कार्रवाई, धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज
फोटो संख्या-10
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने महंगी शराब की बोतलों में सस्ती शराब भरकर सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति को काबू किया है। रैकेट के सदस्य जिले के विभिन्न शादी समारोह व अन्य प्रोग्राम में आर्डर लेकर ये शराब सप्लाई करते थे। साथ ही सरकार को राजस्व का चूना और कंपनियों को नुकसान पहुंचा रहे थे। पुलिस ने मामले का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब, महंगी शराब के रैपर व अन्य सामग्री बरामद की है।
एसपी वसीम अकरम ने बताया कि आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर सुभाष कौशिक द्वारा एक गुप्त सूचना मिलने के बाद पूंडरी पुलिस के एएसआई महेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल बिजेंद्र सिंह, एचसी जगतार सिंह, सिपाही जसबीर सिंह, आबकारी स्टाफ पुलिस विभाग के एसआई वलवंत सिंह, एएसआई महीपाल तथा एचसी राजकुमार सहित रेडिंग पार्टी तैयार की। शाम के समय अनाज मंडी पूंडरी स्थित एक दुकान में दबिश दी गई। मौके पर पुलिस ने सेक्टर 5 कुरुक्षेत्र निवासी आरोपी नरेश कुमार को काबू किया। जो दुकान के ग्राउंड फ्लोर पर महंगे ब्रांड की नकली शराब तैयार करने का गोरखधंधा करता है और पहली मंजिल पर अपना कार्यालय बनाए हुए था। दबिश के दौरान आबकारी स्टाफ व पुलिस विभाग द्वारा ग्राउंड फ्लोर से रॉयल चैलेंज, ब्लैंडर प्राइड, एंटी क्यूटी सहित विभिन्न नामी ब्रांडों की 401 बोतल नकली शराब, 704 ढक्कन तथा 2622 रैपर बरामद किए गए हैं। शातिर गिरोह के सदस्य बाजार से विभिन्न महंगे ब्रांडों की खाली बोतल खरीदकर उनमें सस्ती शराब भरकर बोगस सील व रैपर लगा महंगी कीमत पर सप्लाई करते थे।
विज्ञापन

आरोपी नरेश कुमार को एएसआई महेंद्र सिंह ने 272, 273, 420, 467, 468, 471 व आबकारी अधिनियम की धारा 61/1/14 अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दूसरे आरोपी की पहचान काकू निवासी वजीरखेड़ा के रूप में कर ली गई, जिसका काकौत में शराब का ठेका भी बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed