{"_id":"5b2aa3f04f1c1baa6e8b8d95","slug":"191529521136-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरवाला में चिकित्सक दंपत्ति डा. बंसल, उनकी पत्नी व बेटे के खिलाफ दहेज प्रताडना के आरोप में केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरवाला में चिकित्सक दंपत्ति डा. बंसल, उनकी पत्नी व बेटे के खिलाफ दहेज प्रताडना के आरोप में केस दर्ज
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरवाला में चिकित्सक दंपत्ति डा. बंसल, उनकी पत्नी व बेटे के खिलाफ दहेज प्रताडना के आरोप में केस दर्ज
पुत्रवधु ने लगाए दहेज के लिए गंभीर आरोप
कहा-बीडीएस करवाने के लिए भरी हुई 7 लाख रुपये की फीस भी वापिस मांगी
पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध स्थापित करने व मारपीट करने का आरोप
पुलिस ने विभिन्न धाराओं के आरोप में केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कलायत पुलिस ने बरवाला में एक चिकित्सक दंपत्ति व उनके पुत्र के खिलाफ दहेज प्रताडना, अप्राकृतिक यौन संबंध, छेड़छाड़ सहित विभिन्न गंभीर आरोपों के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस फिल्हाल आरोपों की जांच कर रही है। शिकायतकर्ता बीडीएस डॉक्टर ने अपनी शिकायत में विवाह सहित सभी आवश्यक रीति-रिवाजों पर करीब 79 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च करने, 20 सोने की गिन्नी व अन्य कीमती सामान देने क बावजूद दहेज के लिए संतुष्ट ना होने का आरोप लगाया है।
कलायत निवासी एक बीडीएस डॉक्टर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका विवाह 3 मार्च 2016 को बरवाला निवासी कनिष्क बंसल के साथ हुआ था। उसके सास-ससुर ने कहा था कि चूंकि वे दोनों डा. चंद्रभान बंसल व उनकी पत्नी व शिकायतकर्ता की सास विभा बंसल चिकित्सक हैं। शिकायतकर्ता खुद बीडीएस करना चाहती है तो वह उनके परिवार के लिए पूरी तरह से फिट रहेगी। लेकिन विवासह पर दोनों ने 35 लाख रुपये खर्च करने की बात कही थी। इसके बाद 28 दिसंबर 2015 को रोका सेरेमनी पर 7 लाख रुपये खर्च आया। जिसमें 11 गिन्नी सोना, 3 तोले सोने की चैन, एक चांदी का नारियल सहित अन्य सामान दिया था। इाके बाद मकर सक्रांति पर भी 70 हजार रुपये के उपहार दिए गए। विवाह के समय 22 लाख रुपये की कार की मांग की। लेकिन उसके माता-पिता ने कार के नाम पर 10 लाख रुपये दिए। साथ ही आभूषण व सभी परिजनों को नकद शगुन दिया। विवाह करनाल के नूरमहल फाइव स्टार होटल में हुआ। शिकायत में करीब 79 लाख रुपये से अधिक का खर्च किए। इसके बावजूद ससुराल में दहेज से संतुष्टी नहीं मिली। इसके बाद उसका दाखिला बीडीएस में एक डेंटल कॉलेज में हुआ। जहां उसके ससुर ने 7 लाख रुपये की फीस भर दी। बाद में उसकी सास ने कहा कि उसके बेटे की कुंडली में तो तलाक है। इसीलिए वह बीडीएस कोर्स में दी गई फीस की राशि उन्हें वापिस कर दे और उसका बेटा तलाक चाहता है। शिकायत में बीडीएस डॉक्टर ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध स्थापित करता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसकी फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी गई। पंचायत में सहमति के बाद उसे एक बार फिर से ससुराल में ले जाया गया। जहां फिर उसके साथ मारपीट की गई। जिस कारण मजबूरन इस संबंध में उसने पुलिस को सूचित किया।
एसएचओ कलायत रामकिशन ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी डॉक्टर चंद्रभान, उनकी पत्नी विभा व पुत्र कनिष्क के खिलाफ दहेज उत्पीडन, अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने, छेड़छा़ करने सहित विभिन्न धाराओं के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। शिकायत में जो आरोप हैं, उनकी जांच की जाएगी। जांच में जो सच्चाई सामने आएगी, उसी अनुसार अगली कार्रवाई होगी।