{"_id":"59b031954f1c1be97f8b46cc","slug":"191504719253-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में घुसकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में चार आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान में घुसकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में चार आरोपी काबू
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले चार गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूूूरो
कैथल। पुलिस ने झूला झूलने से रोकने की रंजिश में मकान में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
चौकी रामथली प्रभारी एएसआई कर्मबीर की टीम ने आरोपी गुरमीत सिंह निवासी बड़सिकरी खुर्द, कुलवंत सिंह निवासी मानस, सुरेंद्र सिंह निवासी आंधली व भूषण उर्फ राजीव निवासी रामथली समांधा को गिरफ्तार किया है। करीब 45 वर्षीय ब्रजलाल निवासी रामथली समांधा ने अपने खेत में एक लोहे की पोल पर बच्चों को झूलाने के लिए झूला डाला हुआ था। 29 जुलाई की शाम करीब 5 बजे 19 वर्षीय भूषण उर्फ राजीव व उसका भाई भारत निवासी रामथली समांधा को झूलते देखकर पोल टूटने के डर से ब्रजलाल ने उनको रोका तो आरोपी भूषण ने तैश में आकर गालियां देते हुए झगड़ने लगा। उसने फोन करके अपने साथी व परिजन को भी बुला लिए। आरोपियों ने ब्रजलाल के घर में घुसकर उसे व उसके पिता सहित उसके रिश्तेदार को चोटें मारी। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।