फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नशीला पदार्थ देकर ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास, पैसे व जमीन हड़पने का आरोप

नशीला पदार्थ देकर ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास, पैसे व जमीन हड़पने का आरोप

Sun, 06 Aug 2017 12:40 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ देकर ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास, पैसे व जमीन हड़पने का आरोप
महिला ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
विज्ञापन

-बेटा छीनने, पैसे व जमीन हड़पने का भी जड़ा आरोप
-महिला पुलिस ने सात के खिलाफ केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। महिला को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म के प्रयास व जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप उसके ससुर पर लगाया है। जबकि छह के खिलाफ उसके बेटे को छीनने व घर से निकलवाने में सहयोग करने पर केस दर्ज किया गया है। महिला थाना पुलिस ने सीएम विंडो की शिकायत के बाद सात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 मार्च को वह घर पर अकेली थी और उसकी तबीयत भी खराब थी। उसका ससुर जगदीश ने उसको दवाई देने के बहाने नशीला पदार्थ दे दिया। इसके बाद उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह से उसने अपने आप को बचाया। उसके पति को इस बारे में फोन पर सूचना दी। जिस पर उसके पति ने कहा कि वह अभी बेटे को लेकर अपने घर चली जाए। अगले दिन उसके ससुर ने माफी मांगी। इसके बाद वह अपने पति व बेटे के साथ घर आ गई। इस घटना के बाद उसका पति मानसिक तौर परेशान रहने लगा। पांच अप्रैल को उसके पति सुरेन्द्र का निधन हो गया। उसके बाद उसके ससुर ने कहा कि वह उसके साथ मजे में रहे। ससुर जगदीश ने चोरी से उसके सभी जेवरात निकाल लिए। 27 जुलाई को खुराना रोड पर उसके पति का प्लॉट भी अपने नाम कर लिया। उसके पति के आए हुए बीमा के 50 हजार रुपये भी आरोपी ने हड़प लिया। उसके ससुर ने उसके बेटे को भी अपने पास रखा है जब वह उसके बेटे को लेने के लिए गई तो उसको बाहर निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी। उसके ससुर के साथ राजकुमार, रामस्वरूप, पतासो, तीसो, बलजिन्द्र, सुषमा भी सहयोग कर रही है।
विज्ञापन

महिला थाना की सब इंस्पेक्टर सुनीता ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर ससुर जगदीश सहित राजकुमार, रामस्वरूप, पतासो, तीसो, बलजिन्द्र, सुषमा पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed