फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अफीम की तस्करी मामले में एक काबू, पांच दिन के रिमांड पर लिया

अफीम की तस्करी मामले में एक काबू, पांच दिन के रिमांड पर लिया

Mon, 06 May 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
अफीम की तस्करी मामले में एक काबू, पांच दिन के रिमांड पर लिया
कैथल। पुलिस ने तीन साल पहले तितरम मोड़ पर रोडवेज बस के अंदर पकड़ी लगभग 15 लाख रुपये मूल्य की करीब 5 किलो अफीम के मामले में भूमिगत चल रहे धनौरी निवासी आरोपी को काबू किया। एसपी वसीम अकरम ने बताया कि 2 फरवरी की शाम तितरम पुलिस द्वारा हरियाणा रोडवेज हिसार डिपो की नरवाना की तरफ से आई चंडीगढ़ जाने वाली बस से तितरम मोड़ पर लावारिस बैग से एक-एक किलो के 5 पैकेट में से 15 लाख रुपये मूल्य की 5 किलो अफीम अफीम बरामद की गई थी।
विज्ञापन

बता दें कि चंडीगढ़ जा रही बस के परिचालक लीलू राम ने बस में रखे एक लावारिस बैग को देखकर पुलिस कंट्रोल रूम कैथल को सूचित कर दिया था। पुलिस ने बैग से अफीम बरामद की थी। थाना तितरम में दर्ज मामले की जांच के दौरान तस्करी करने वाले आरोपी की पहचान कुलदीप उर्फ बोबली निवासी धनौरी हाल निवासी आनंद विहार बलटाना जिला मोहाली पंजाब के रुप में हुई थी। जो निरंतर भूमिगत चल रहा था। आरोपी दिनांक 5 जून 2017 को न्यायालय द्वारा मोस्टवांटेड करार दिया जा चुका था।
विज्ञापन

भगौड़ा पकड़ो प्रकोष्ठ इंचार्ज सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश, ईएसआई बलराज कृष्ण कुमार, एसआई बलवान सिंह, एएसआई बलराज सिंह तथा सिपाही नायब सिंह की टीम ने पटियाला के थाना बनूर के बीग बॉस बाजार क्षेत्र से आरोपी कुलदीप को काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में उसने बताया कि 2 फरवरी को वह अपने साथी की कार में बैठकर नरवाना गए थे। जहां उन्हें उनका एक साथी अफीम दे गया। उसके साथी ने आशंका जाहिर की कि नोटबंदी के चलते पुलिस की सघन जांच दौरान गाड़ी में पकड़े जा सकते हैं इसलिए कैथल बस अड्डे तक बस से अफीम ले चलो। इसके बाद वह बस में सवार हो गया लेकिन अनायास ही बस में चढ़े पुलिस कर्मियों को देखकर बस से नीचे उतर गया। उसने पीछे कार में आ रहे अपने साथी को बताया कि बस में पुलिस की रेड पड़ गई। तस्करी में लिप्त आरोपी के दूसरे साथी के नामपते की पुख्ता पहचान कर ली गई जिसकी गिरफ्तारी सहित व्यापक जांच के लिए आरोपी कुलदीप का 5 मई को अदालत से एक दिन के लिए रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed