फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पुत्रवधु पर मारपीट का आरोप लगाया, पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुत्रवधु पर मारपीट का आरोप लगाया, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Fri, 23 Nov 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
पुत्रवधु पर मारपीट का आरोप लगाया, पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुत्रवधू पर मारपीट का आरोप लगाया
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मामला
कैथल। एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसकी पुत्रवधू के खिलाफ मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में सुभाष नगर निवासी सुनहरी देवी ने बताया कि उसका लड़का जोगेंद्र पानीपत के एक बैंक में नौकरी करता था। यहां ड्यूटी के दौरान वह बीमार हो गया। कुछ दिन पहले उसकी बीमारी के चलते मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद परिजन वहां पहुंचे। पानीपत से शव कैथल लाया गया। इस दौरान मृतक की पत्नी आशीष व अन्य रिश्तेदार भी साथ थे। पीड़ित महिला का आरोप है कि इस दौरान उसकी बहू ने उसे गले से पकड़कर पक्के फर्श पर पटक दिया। इस कारण उसे काफी चोट आई। टांग की हड्डी भी टूट गई। मोहल्ला के लोगों व रिश्तेदारों ने उसे छुड़वाते हुए सरकारी अस्पताल दाखिल करवाया। घटना चार नवंबर की है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed