फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पानी की पाइपलाइन को लेकर झगड़े में बुजुर्ग महिला को मारी र्इंट, मौत

पानी की पाइपलाइन को लेकर झगड़े में बुजुर्ग महिला को मारी र्इंट, मौत

Thu, 11 Oct 2018 11:33 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
पानी की पाइपलाइन को लेकर झगड़े में बुजुर्ग महिला को मारी र्इंट, मौत
पानी की पाइपलाइन को लेकर झगड़े में बुजुर्ग महिला को मार्री ईंट, मौत
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया तीन के खिलाफ हत्या के आरोप में केस, आज होगा पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव संगरौली में पानी निकासी की पाइपलाइन को लेकर हुए झगड़े में एक बुजुर्ग महिला की सीने में ईंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तीन के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
एसएचओ ढांड ने बताया कि गांव संगरौली निवासी करीब 35 साल के जसमेर ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत में उसने बताया कि उसके चचेरे भाई गली में निर्माण कार्य कर रहे थे। इस काम के कारण पानी की पाइपलाइन टूट गई और पानी पास के खेतों में चला गया। खेत मालिक ने उसकी मां कृष्णा को इस बात का उलाहना दिया। इसके बाद उसकी मां ने कहा कि यह पाइपलाइन उन्होंने नहीं तोड़ी। यह उसके चचेरे भाईयों के निर्माण कार्य के कारण टूटी है। इसी बात की जानकारी देने के लिए उसकी मां उसके चचेरे भाइयों के घर गई थी। इस बात को लेकर उसके चचेरे भाइयों व उसकी चाची ने उसकी मां पर ईंटों से हमला कर दिया। उसकी मां के सीने में ईंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। उसे भी ईंटें लगने के कारण चोटें आई हैं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

एसएचओ सुरेश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने जसमेर की शिकायत पर तीनों आरोपियों मनीष, रजनीश व उनकी मां बिमला के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। मृतका के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed