फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गांव मानस में युवक की गला घोंट कर हत्या

गांव मानस में युवक की गला घोंट कर हत्या

Tue, 13 Mar 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
गांव मानस में युवक की गला घोंट कर हत्या

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव मानस में एक युवक की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। सुबह खाली पड़े खेतों में उसका शव मिला। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। मृतक के गले पर रस्सी के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
जिला अस्पताल में पहुंचे युवक के चाचा ओमप्रकाश ने बताया कि उसका भतीजा सुरेंद्र (33) रविवार शाम को घर से बाहर गया था। लेकिन घर नहीं लौटा। उसने बताया कि घर से दूर खेतों में उनका एक प्लॉट है, घरवालों ने सोचा कि वह रातभर वहीं होगा। जब सुबह उसे फोन किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। बाद में गांव में दौड़ लगाने वाले खिलाड़ियों ने खाली पड़ी जगह में उसका शव देखा। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। डीएसपी सतीश गौतम ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। उसके गले में रस्सी के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

ओमप्रकाश ने बताया कि उसका भतीजा काफी पढ़ा लिखा है। उसने एमए और बीएड की है। जिसके बाद वह लंबे समय तक प्राइवेट स्कूल में अध्यापक भी रहा लेकिन कम वेतन के कारण उसने मोटरसाइकिल के साथ रेहड़ी जोड़ मजदूरी का काम शुरू कर दिया था। उसने बताया कि सुरेंद्र की दो लड़कियां सात साल व डेढ़ साल उम्र की हैं। उन्हें आशंका है कि उसके भतीजे का किसी ने गला घोंट कर मर्डर किया है। उसके गले में रस्सी के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी अंग्रेज सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है।
मौके पर पहुंचे डीएसपी सतीश गौतम ने बताया कि सुरेंद्र की हत्या गला घोंट कर की गई है। अभी कारण व हत्यारों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। शीघ्र ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


गांव मानस में युवक की गला घोंट कर हत्या
सुबह खेतों में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
गले व चेहरे पर चोट के निशान, अस्पताल में जुटी परिजनों की भीड़

फोटो नंबर-3 से 5
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed