फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नशीला पदार्थ देकर कार में 13 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

नशीला पदार्थ देकर कार में 13 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 22 Dec 2017 12:30 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ देकर कार में 13 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म
नशीला पदार्थ देकर कार में 13 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

गांव निगदू का रास्ता पूछने के बहाने आरोपियों ने कार ले हुए थे फरार
दो दिनों तक गलत काम करने के बाद, कुरुक्षेत्र के बस स्टैड पर छोड़ गए आरोपी

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। ढांड के एक गांव में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली चौथी कक्षा की छात्रा का कार में अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक गांव निगदू का रास्ता पूछने के बहाने छात्रा को नशीला रुमाल सुंघा दिया और गाड़ी में डालकर फरार हो गए। दो दिनों तक आरोपियों ने उसके साथ गलत काम किया और बाद में कुरुक्षेत्र के नया बस अड्डा पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने किसी अज्ञात व्यक्ति के मोबाइल फोन से परिजनों को जानकारी दी तो वे मौके पर पहुंचे ओर पीड़िता को लेकर घर आए। छात्रा ने घर आकर परिजनों को इस बारे में जानकारी दी तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर युवती के परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद दोनों ही आरोपियों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची।

पुलिस को दी शिकायत में ढांड क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ती है। तीन दिन पहले शाम के समय उसकी पत्नी ने बेटी को दस रुपये देकर दुकान से चायपत्ति लेने के लिए भेजा था। इसी दौरान गांव के एक युवक दीपू ने कैथल निवासी एक अन्य युवक के साथ मिलकर निगदू गांव का रास्ता पूछने के बहाने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने नशीला रूमाल सुंघाते हुए उसे जबरन गाड़ी में डाल लिया। जब रास्ते में कुछ होश आया तो बर्गर में फिर से नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद दो दिनों तक आरोपियों ने जबरन उसकी बेटी के साथ गलत काम किया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वीरवार सुबह उनके पास किसी नंबर से फोन आया और बेटी ने कुरुक्षेत्र के नया बस अड्डा पर होने की बात कही। वे परिवार के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। बेटी ने घटना के बारे में सारी जानकारी दी। पड़ोस में रहने वाले युवक व उसके दोस्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन

एसएचओ ढांड पुलिस थाना मनीष कुमार ने बताया कि छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed