{"_id":"5a60ec024f1c1b87268b5277","slug":"171516301314-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए बस अड्डे पर आईटीआई की छात्राओं से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नए बस अड्डे पर आईटीआई की छात्राओं से छेड़छाड़
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए बस अड्डे पर आईटीआई की छात्राओं से छेड़छाड़
दो बाइक पर सवार तीन युवकों ने की छेड़छाड़
सिविल लाइन पुलिस ने छात्राओं की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नए बस अड्डे पर आईटीआई में आ रही छात्राओं से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ की वारदात को दो बाइक सवार तीन युवकों ने अंजाम दिया। सिविल लाइन पुलिस ने छात्राओं की शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। छात्राओं ने बताया कि वह उन युवकों को नहीं जानती है लेकिन सामने आने पर वह पहचान सकती है। युवकों ने दोनों बाइक बिना नंबरों की ली हुई थी।
पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि वह ओर उसकी दोस्त 17 जनवरी आईटीआई से शाम करीब चार बजकर 45 मिनट पर वह आ रही थी। न्यू बस स्टैंड के पास में आकर दो बाइक सवार युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। छात्राओं ने गुहार लगाई है कि आरोपी युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
हेड कांस्टेबल ममता ने बताया कि पुलिस ने दो बाइक पर सवार तीन युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। छात्राओं ने बताया कि वह उन युवकों को नहीं जानती है। दोनों बाइक पर नंबर भी नहीं था। पुलिस मामले की गंभीरता का देखते हुए आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।