{"_id":"5a3ff2f54f1c1bcd6d8b5f57","slug":"171514140405-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के चार मामलों में तीन ट्रांसफार्मरों का सामान व एक मोटर साइकिल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के चार मामलों में तीन ट्रांसफार्मरों का सामान व एक मोटर साइकिल चोरी
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के चार मामलों में तीन ट्रांसफार्मरों का सामान व एक मोटर साइकिल चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चोरी के चार मामलों में चोर तीन ट्रांसफार्मर का सामान व एक मोटर साइकिल चोरी कर ले गए। पुलिस ने चारों ही मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव डोहर निवासी वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि 16 दिसंबर को किसी ने जाट मैदान के बाहर उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ली। एएसआई राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दूसरे मामले में राजौंद पुलिस को दी शिकायत में बिजली विभाग के एसडीओ गुरदीप ने बताया कि गांव सेरधा से कृपाल सिंह के खेतों से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। चोरी हुए ट्रांसफार्मर के सामान की कीमत करीब 43 हजार से अधिक थी। एएसआई सत्यवान ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
तीसरे मामले में चीका पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ तरसेम सिंह ने बताया कि 19 दिसंबर की रात को गुहला के दलीप सिंह के खेतों से चोर ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए।
चौथे मामले में एसडीओ सेवा दास कंबोज ने ढांड पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 दिसंबर को गांव बंदराना से चोर ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। एएसआई सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।