{"_id":"596ba7234f1c1be1788b46df","slug":"171500227363-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी कार में तोड़फोड़, मारपीट कर पांच तोले सोने की चैन व 30 रुपये छीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़ी कार में तोड़फोड़, मारपीट कर पांच तोले सोने की चैन व 30 रुपये छीने
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड़ी कार में तोड़फोड़, मारपीट कर सोने की चेन और पैसे छीने
सिविल लाइन पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। करनाल रोड रेलवे फाटक के नजदीक मारपीट कर कार तोड़ने, सोने की चेन और 30 हजार रुपये नकदी छीनने का मामला सामने आया है। अभी तक घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सिविल लाइन पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी राजकुमार ने बताया कि करनाल रोड रेलवे फाटक के पास उसका ऑफिस है। 14 जुुलाई की रात करीब 10 बजकर 30 मिनट पर मोंटी निवासी छौत जो अब डिफेंस कॉलोनी में रहता है। उसने और दो अन्य युवकों ने उसकी गाड़ी को पत्थरों से तोड़ा। तभी वह और उसके दोस्त वहां पहुंचे तो उन्होंने मोंटी को गाड़ी तोड़ने से रोका। लेकिन आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। मोंटी ने झगड़े में उसके गले से पांच तोले के सोने की चेन व जेब से 30 हजार रुपये नकदी निकाल लिए। आरोपी जाते समय उसका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया और मौके से फरार हो गए। राजकुमार ने पुलिस ने गुहार लगाई है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी छीनी हुई सोने की चेन और नकदी वापस दिलवाई जाए।
सिविल लाइन थाना के एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मोंटी व दो अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।