फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पति पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोप

पति पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोप

Sat, 15 Jul 2017 12:15 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
पति पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोप
पति पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का लगाया आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। राजौंद के गांव में पति द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाने व ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। राजौंद थाने के तहत आने वाले एक गांव की महिला ने बताया कि पिछले वर्ष कैथल निवासी युवक के साथ उसकी शादी हुई थी। आरोप है कि उसके पति ने उससे दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बनाई। शादी में परिजनों ने सामर्थ्य अनुसार दान दहेज दिया, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे। ज्यादा दहेज लाने की मांग करते हुए पति, ससुर, ननद व देवर द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाता। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने धमकी देने लगे।
किठाना चौकी इंचार्ज एएसआई बीरभान ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पांच पर केस दर्ज
एक अन्य मामले में विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कलायत थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कलायत निवासी महिला ने बताया कि दिसंबर 2010 में उसकी शादी गांव सेरधा निवासी सोहनलाल के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल वाले उसे ज्यादा दहेज लाने की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। जब मांग पूरी नहीं हुई तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। एएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर उसके पति सेरधा निवासी सोहनलाल, ससुर प्रेमचंद, सास धनपति उर्फ धन्नो, देवर अमरजीत व ननद रीना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed