{"_id":"5c12a60c42c7925d4f6f0a95","slug":"161544726028-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापा मारकर 600 बोतल अवैध शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापा मारकर 600 बोतल अवैध शराब बरामद
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छापा मारकर 600 बोतल अवैध शराब बरामद
पूंडरी। आबकारी एवं कराधान के निरीक्षक सुभाष कौशिक ने गुप्त सूचना के तहत अनाज मंडी के पास अपनी टीम के साथ छापा मारकर 50 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि अनाज मंडी में पीछे बने गोदाम में अवैध शराब रखी हुई है, जब उन्होंने टीम के साथ गोदाम की चैकिंग की तो वहां रखी अवैध शराब की 50 पेटी मिली, जिसमें लगभग 600 बोतल शराब थी। अभी यह नहीं पता चल पाया है कि ये पेटियां किस के द्वारा रखी गई थी, इसकी जांच की जा रही है। थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने कहा कि यह पेटियां अवैध शराब की थी और यह कब्जे में ले ली गई हैं, संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर उनके साथ चौकी प्रभारी दलबीर सिंह भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।