फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मलेशिया में रह रहे भारतीयों ने किया गांव जाजनपुर के युवक का अपहरण

मलेशिया में रह रहे भारतीयों ने किया गांव जाजनपुर के युवक का अपहरण

Sun, 29 Jul 2018 12:27 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
मलेशिया में रह रहे भारतीयों ने किया गांव जाजनपुर के युवक का अपहरण
मलयेशिया में रह रहे भारतीयों ने किया गांव जाजनपुर के युवक का अपहरण
विज्ञापन

छुड़वाने के लिए परिजनों से मांगी 25 लाख रुपये की फिरौती
पुलिस ने दर्ज किया पिता की शिकायत पर मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव जाजनपुर से मलयेशिया में गए युवक का वहां भारतीय ने ही अपहरण कर लिया और उसे मुक्त करवाने के लिए परिजनों से 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
गांव जाजनपुर निवासी कृष्ण लाल ने एसपी आस्था मोदी को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटे संजीव कुमार को वह आस्ट्रेलिया भेजना चाहता था। इसके लिए वह एजेंटों ने उसके बेटे मलयेशिया के रास्ते आस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन दिया। लेकिन आरोपियों के ही जानकारों ने उसके बेटे का मलयेशिया में अपहरण कर लिया और उससे बेटे को छोड़ने के लिए 25 लाख रुपये की फिरौती फोन के माध्यम से मांगी। एसपी आस्था मोदी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुरप्रीत उर्फ गोपी निवासी गांव पद्दा (अमृतसर), अमृत निवासी गुरदास नगर (पटियाला), अमित, जगमोहन आनंद, अमित की मां निवासी आनंद नगर (पटियाला) के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी ने शिकायत मिलते ही विदेश मंत्रालय के माध्यम से मलयेशिया में भारतीय दूतावास को यह जानकारी भेज दी है कि वहां भारतीय युवक को बंधक बनाने एवं फिरौती मांगे जाने की सूचना मिली है। पुलिस इस मामले में जांच में जुटी है। एसपी ने कहा कि युवक को छुड़वाने के लिए हर संभव स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed